Doordrishti News Logo

सरकारी स्कूल के ताले तोड़क़र अक्षय पेटिका चुराई

जोधपुर, शहर के मंडोर इलाके सुरपुरा स्थित सरकारी स्कूल के ताले तोड़क़र वहां से अक्षय पेटिका और अन्य सामान अज्ञात चोर ले गए। दूसरी तरफ बेरा बारली में भी अज्ञात चोरों ने सीसीटीवी कैमरे चुराने के साथ वायरिंग को क्षतिगस्त कर दिया। दोनों मामले मंडोर थाने में दर्ज हुए हैं।

मंडोर पुलिस ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुरपुरा की प्रधानाचार्य भारती गोदारा ने रिपोर्ट दी कि अज्ञात चोर रात्रि में उनके कक्ष के साथ अन्य कक्ष का ताला तोड़क़र अक्षय पेटिका और सामान चोरी कर ले गए। अक्षय पेटिका में तकरीबन साढ़े पांच हजार रूपए थे।दूसरी तरफ बेरा बारली मंडावता निवासी रणछोड़ सिंह पुत्र गोमाराम गहलोत ने पुलिस को बताया कि अज्ञात चोर उसके बेरे से सीसीटीवी कैमरे चुराने के साथ वायरिंग आदि को क्षतिग्रस्त कर गए। पुलिस दोनों प्रकरण में अब जांच में जुटी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: