Doordrishti News Logo

गौशाला की दानपेटी तोड़कर एक लाख की नगदी चुराई

कृषि फार्म हाउस और मकान में भी चोरी

जोधपुर, शहर के राजीव गांधी नगर हलके में बड़ली स्थित गौशाला में अज्ञात चोर दानपेटी तोड़क़र एक लाख की नगदी चुराकर ले गया। दूसरी तरफ एक कृषि फार्म हाउस और मकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां से नगदी जेवर चुरा ले गए।

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता सोहन सिंह पुत्र भवानी सिंह की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि बड़ली गौशाला से अज्ञात चोर रात्रि के समय में दानपेटी को तोड़क़र उसमें से तकरीबन एक लाख की नगदी चुरा ले गया। दानपेटी मौके पर टूटी पड़ी मिली। पुलिस अब अज्ञात चोर की तलाश में लगी है।

मथानिया पुलिस के अनुसार घेवड़ा निवासी जुगल सिंह पुत्र प्रताप सिंह राजपुरोहित ने रिपोर्ट दी कि उसका एक कृषि फार्म हाउस घेवड़ा सूरजनगर में है। अज्ञात चोर कृषि फार्म हाउस से 30 विद्युत के बूस्टर, 30 फीट केबिल और अन्य सामान चोरी कर गए। मथानिया पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। सूरसागर पुलिस ने बताया कि अंबेडकर कॉलोनी काली बेरी निवासी राजूराम पुत्र मुल्तानराम ने रिपोर्ट दी कि अज्ञात चोर उसके घर से रात्रि में दस हजार की नगदी, सोने की एक अंगूठी और अन्य सामान चोरी कर ले गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: