state-president-and-union-minister-sang-patriotic-songs-on-the-request-of-shekhawat

शेखावत का आग्रह पर प्रदेश अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री ने सुनाए देशभक्ति गीत

जोधपुर,भाजपा ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति की तीन दिवसीय बैठक के दूसरे दिन शुक्रवार की शाम राजस्थानी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। राजस्थानी लोक संगीत,लोकनृत्य व लोकगायन से सराबोर सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रदेश के नामी लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुती दी गई।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा की अगुवाई में ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति के प्रभारी राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत,सांसद पीपी चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत स्वागत गीत केसरिया बालम आओ नी, पधारो म्हारे देश.. से की गई। इसके बाद लोकगायक त्रिलोकसिंह नगसा टीम के कलाकारों ने देशभक्ति गीत ऐ मेरे प्यारे वतन तुझपे दिल कुर्बान..,समूह नृत्य धरती धोरा री,चरी नृत्य चिरमी, भवाई नृत्य,घूमर व कालबेलिया नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। कच्छी घोड़ी व अग्नि नृत्य प्रस्तुत सराहा गया।

state-president-and-union-minister-sang-patriotic-songs-on-the-request-of-shekhawat

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भडाणा व केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत के आग्रह पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया व केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने भी मंच पर गीत गाकर सभी को चोंका दिया। पूनिया ने देशप्रेम से ओतप्रोत गीत है प्रीत जहाँ की रीत सदा,मैं गीत उसी के गाता हूँ,भारत का रहने वाला हूँ,भारत की बात सुनाता हूँ…, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने लोक देवता बाबा रामदेव का प्रसिद्ध गीत खम्मा खम्मा रे खम्मा रूणिचा रा कंवरा, थाने तो धावे आखो गुजरात रे, आखो मारवाड़ रे.. गीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया।

state-president-and-union-minister-sang-patriotic-songs-on-the-request-of-shekhawat

भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण,केंद्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत,अर्जुनराम मेघवाल,भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुणसिंह,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे,भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया,संगठन महामंत्री चंद्रशेखर,राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत,ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा ने एक दर्शक के रूप में राजस्थानी लोक संगीत कार्यक्रम को देखा और प्रदेश के कलाकारों का उत्साह बढाया। मदन बोेराणा ने मंच संचालन किया। सांस्कृतिक संध्या में भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य एवं केन्द्रीय स्तर के मंत्री एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews