grand-welcome-to-home-minister-amit-shah-in-suryanagari

सूर्यनगरी में गृहमंत्री अमित शाह का भव्य स्वागत

  • भाजपा कार्यकर्ता रैली के रूप में लेकर पहुंचे आयोजन स्थल
  • मार्ग में भाजपा के मण्डल व मोर्चा के कार्यकर्ता रहे मौजूद
  • गर्मजोशी से किया स्वागत

जोधपुर, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सदस्य केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को जोधपुर प्रवास पर रहे। अमित शाह का जोधपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद उनका एयरपोर्ट से होटल लेकव्यू तक पूरे मार्ग पर गर्मजोशी से स्वागत अभिनन्दन किया गया। अमित शाह रैली के रूप में पहुंचे। रैली में भाजपा के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं भाजपा के विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता दुपहिया वाहन में शामिल हुए। अमित शाह का भाजपा के सभी 12 मण्डलों और देहात के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने मार्ग पर चिन्हित विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया। अमित शाह के स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं पलक पांवडे़ बिछा दिए और उनका अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।

grand-welcome-to-home-minister-amit-shah-in-suryanagari

जोधपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर भाजपा के राजस्थान प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे,नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया,राष्ट्रीय मंत्री अल्का सिंह गुर्जर,जोधपुर सांसद व केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने गृहमंत्री अमित शाह की अगुवानी की और पुष्पगुच्छ भेंट कर दुपट्टा पहनाकर के अभिनन्दन किया।

एयरफोर्स स्टेशन से बाहर आने पर अनेक जन प्रतिनिधियों और भाजपा के पदाधिकारियों और नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट किए। इसके बाद गृहमंत्री अमित शाह एयरपोर्ट से पांच बत्ती चौराहा,विश्वविद्यालय केंद्रीय कार्यालय के सामने से दुर्गादास ब्रिज, मेडिकल चौराहा,12वीं सर्कल, बोम्बे मोटर चौराहा, कायलाना चौराहा होते हुए ओबीसी मोर्चा कार्यसमिति की बैठक स्थल होटल लेकव्यू पहुंचे। यहां तक रैली के रूप में आगे आगे युवा मोर्चा कार्यकर्ता चल रहे थे। मार्ग भाजपा जिंदाबाद, मोदी जिंदा बाद और अमित शाह जिंदाबाद और भारत माता के नारे लगाए गए। उन्होंने हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं और आमजन का अभिवादन स्वीकार किया।

grand-welcome-to-home-minister-amit-shah-in-suryanagari

एयरफोर्स स्टेशन के बाहर भाजपा पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों ने पुष्प गुच्छ भेंट किए। केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, राज्य सभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, सांसद पीपी चौधरी, देवजी पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न चंद मेहता, महापौर वनिता सेठ, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी,पूर्व सांसद नारायण पंचारिया, प्रदेश मंत्री केके विश्नोई,विधायक सूर्यकान्ता व्यास, राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयुखु, पूर्व सांसद रामनारायण डुडी,पूर्व मंत्री जसवंत सिंह विश्नोई,गजेन्द्र सिंह खींवसर,पुष्पेन्द्र सिंह राणावत,शंभू सिंह खेतासर,अमराराम चौधरी, अर्जुनलाल गर्ग,कमसा मेघवाल, भेराराम सियोल,जोराराम पटेल, ओटारमा देवासी,लादूराम विश्नोई, मेघवाल लोहिया,चन्द्रप्रकाश टायसन, अतुल भंसाली,पूर्व विधायक सांग सिंह भाटी,प्रतापपुरी, पूर्व विधायक शैतान सिंह,छोटू सिंह, उप महापौर किशन लढ्ढा,नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मी नारायण सोलंकी ने एयरफोर्स स्टेशन के बाहर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

grand-welcome-to-home-minister-amit-shah-in-suryanagari

ओबीसी मोर्चा की बैठक के बाद बूथ सम्मेलन स्थल रावण का चबूतरा मैदान में पहुंचने पर चारों लोक सभा क्षेत्रों से आए बूथ कार्यकर्ता काफी देर तक भारत माता की जय, वंदेमातरम और मोदी-शाह के नारे गुंजाते रहे। शाह ने मंच पर आते ही हाथ जोड़कर बूथ कार्यकर्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं अभिवादन स्वीकार किया। उनका मंच पर विशाल माला से स्वागत किया गया। राजस्थानी साफा पहनाकर मारवाड़ी परंपरा से अभिनंदन किया गया। केन्द्रीय मंत्री जोधपुर सांसद गजेन्द्रसिंह शेखावत ने दुर्गादास राठौड़ की प्रतिमा पर भेंट करके गृहमंत्री का सूर्यनगरी में स्वागत किया।

grand-welcome-to-home-minister-amit-shah-in-suryanagari

मंच के पीछे आगमन के समय जिला प्रभारी वासुदेव देवनानी, सांवरराम देवासी,नथमल पालीवाल,महेन्द्र बोहरा,शंकरसिंह राजपुरोहित,रविन्द्र सिंह बालावत,मदन राठौड़,रामस्वरूप गोधा,उप महापौर किशन लढ्ढा,नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मी नारायण सोलंकी, जेडीए के पूर्व चैयरमेन प्रो.महेन्द्र सिंह राठौड़, प्रदेश संयोजक पशुपालन प्रकोष्ठ जगदीश देवासी,जिला उपाध्यक्ष नरेश सुराणा,संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया,जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल,डा. करणी सिंह खींची,कार्यालय प्रभारी विजय राजोरिया, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा इन्द्रा राजपुरोहित,जिला महामंत्री डा.सोहन चौधरी,धनराज सोलंकी,जसवंत सिंह इन्दा,प्रदेश संयोजक बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सोनिया रामचंदानी ने स्वागत किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews