चिकित्सा व चिकित्सा शिक्षा विभाग का खेल महोत्सव रविवार से
जोधपुर,चिकित्सा विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग के सभी वर्गों का खेल महोत्सव 5 फरवरी से जोधपुर में शुरू होने जा रहा है। इसमें डॉक्टर से लेकर नर्सिंग कर्मी तक एक ही मैदान पर उतरेंगे और खेल की भावनाओं को बढ़ावा देंगे।
यह जानकार खेल महोत्सव के अध्यक्ष सुरेंद्र पाल चौधरी ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि मेडिकल डिपार्टमेंट का यह सबसे बड़ा आयोजन होने जा रहा है जिसमें 10 से ज्यादा खेलों में हजारों प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। डॉक्टर एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ दिलीप कच्छावा ने बताया कि 5 से 12 फरवरी तक यह खेल महोत्सव मेडिकल कॉलेज के ग्राउंड पर ही आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि जीवन में खेल भी जरूरी है इसीलिए मेडिकल का प्रोफेशन जिसमें बहुत तनाव रहता है उसमें खेलों की अपनी भूमिका है।
ये भी पढ़ें- 60 से अधिक लोगों से दो करोड़ से ज्यादा ठगे
यह खेल होंगे,रविवार की सुबह उद्धाटन
सीएमएचओ डॉ जितेंद्र पुरोहित ने इस आयोजन के लिए समिति को बधाई दी। संयुक्त निदेशक डॉक्टर जोगेश्वर प्रसाद ने बताया कि इसमें मेडिकल कॉलेज से संबंधित सभी अस्पतालों के साथ जिले के अन्य अस्पतालों के कर्मचारी भी हिस्सा लेंगे। खेल महोत्सव में क्रिकेट,वॉलीबॉल,कबड्डी बैडमिंटन,दौड,रस्साकशी,भाला फेंक, गोला फेंक,म्यूजिकल चेयर सहित अन्य प्रतियोगिताएं होंगी। 5 फरवरी सुबह 11 बजे एसएन मेडिकल कॉलेज के खेल मैदान में इसका उद्घाटन किया जाएगा।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
