Doordrishti News Logo

स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

जोधपुर/शेरगढ़,स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित। रीजनल हेड संदीप सारडा और जिला समन्वयक सुभाषचंद्र यादव और क्षेत्रीय समन्वयक जितेन्द्र सोलंकी के निर्देशानुसार शनिवार को सत्य भारती स्कूल जाटी भांडू में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कबड्डी,खोखो,लेमन रेस,लूडो,बोरी रेस, जलेबी,गुब्बारा फोड़ विभिन्न खेल खेले गए।

यह भी पढ़ें – जोधपुर मंडल पर कर्मयोगी सप्ताह प्रांरभ,कार्मिक होंगे अपडेट

प्रतियोगिता के एलीमेंट्री में शान्ति हाउस और प्राइमरी में शक्ति हाउस विजेता रहे। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय समन्वयक जितेन्द्र सोलंकी,प्रधानाध्यापक प्रेमाराम जवलिया, भोमाराम सोईन्तरा,हमीर लवारन,मेहरा राम,संतोष,दल्लाराम,चौथाराम,बागा राम,श्रवण राम,बीजा राम,तीजो उपस्थित थे।