Doordrishti News Logo

विशेष शिक्षक संघ का मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

समग्र शिक्षा अभियान

जोधपुर, समग्र शिक्षा अभियान विशेष शिक्षक संघ जोधपुर संभाग का धरना संभाग अध्यक्ष नरेंद्रसिंह शेखावत व अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ एसएम के प्रदेशाध्यक्ष राजाबाबू बोहरा के नेतृत्व में मंगलवार को जिला कलक्टर कार्यालय के बाहर 11 सूत्री मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री के नाम का मांगों का ज्ञापन संभागीय को सौंपा।

धरने पर शिक्षक संघ के कर्मचारी व महासंघ के कर्मचारियों दयाराम प्रजापति, ब्रह्मदेव पुरोहित, सलीम खाँ, तंजीम खां, जमनलाल, नरेंद्र व्यास, नंदकिशोर बोहरा सहित कई कर्मचारी मौजूद थे। धरने पर कर्मचारियों ने अपनी वाजिब मांगों के बारे में विचार प्रकट करते हुए राज्य सरकार से मांग की कि शीघ्र ही 11 सूत्री मांग पत्र पर विचार कर समग्र शिक्षा अभियान विशेष शिक्षकों की मांगों जिसमें मुख्यत: विगत 16 वर्षो से दिव्यांगों को शिक्षा दे रहे कर्मचारियों को नियमित करने, वेतनमान में बढ़ोतरी करने, नये पद सृजित करने आदि मांगों को पूरा कर राहत पहुचाएं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026