विभागीय समन्वय संवेदनशीलता व समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर

साप्ताहिक समीक्षा बैठक

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विभागीय समन्वय संवेदनशीलता व समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) जवाहर चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति, जनशिकायतों के निस्तारण, न्यायालयीन प्रकरणों,मुख्यमंत्री एवं वीआईपी प्रकोष्ठ से संबंधित मामलों तथा अंतर्विभागीय समन्वय से जुड़े विषयों की गहन समीक्षा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) चौधरी ने कहा कि सभी अधिकारी जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए संवेदनशीलता, उत्तरदायित्व एवं समर्पण भाव से कार्य करें,ताकि सुशासन की अवधारणा को प्रभावी रूप से साकार किया जा सके। उन्होंने आमजन से जुड़े प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

उन्होंने मुख्यमंत्री एवं वीआईपी प्रकोष्ठ,मानवाधिकार आयोग, लोकायुक्त तथा अन्य संस्थाओं से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे मामले जनविश्वास से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े होते हैं,अतः इन पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। विशेष रूप से न्यायालयों में लंबित अवमानना प्रकरणों के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक समन्वय स्थापित करने तथा नोडल अधिकारियों की नियुक्ति के निर्देश दिए गए।

तबीयत बिगड़ने पर लाए अस्पताल, मौत

चौधरी ने अधिकारियों को फील्ड विजिट की आवृत्ति बढ़ाने तथा योजनाओं की वास्तविक प्रगति की जमीनी स्तर पर जांच करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा, उपखंड अधिकारी प्रीतम कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय) सुरेंद्र पुरोहित,जोधपुर विकास प्राधिकरण की सचिव चंचल वर्मा सहित समस्त विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026