जोधपुर मंडल की 22 ट्रेनों के समय में आंशिक परिवर्तन

  • 1 जनवरी से संशोधित समय प्रभावी
  • कामाख्या-जोधपुर एक्सप्रेस भगत की कोठी तक विस्तारित
  • भगत की कोठी-बाड़मेर अब दोपहर 3 बजे होगी रवाना

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर मंडल की 22 ट्रेनों के समय में आंशिक परिवर्तन। उत्तर पश्चिम रेलवे पर पटरियों के दोहरीकरण,विद्युतीकरण एवं अन्य क्षमता संवर्धन परियोजनाओं के पूर्ण होने से ट्रेनों की गति में वृद्धि से यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जोधपुर मंडल पर संचालित कतिपय ट्रेनों के संचालन समय में 1 जनवरी से आंशिक परिवर्तन प्रभावी किया जा रहा है।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार मंडल के पांच प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर कुल 22 ट्रेनों के आगमन एवं प्रस्थान समय में आंशिक संशोधन किया गया है।

भगत की कोठी स्टेशन से संबंधित प्रमुख परिवर्तन
-ट्रेन संख्या 14808 दादर-जोधपुर एक्सप्रेस: आगमन सायं 5.43 के स्थान पर 5.08 बजे,प्रस्थान 5.10 बजे।
-ट्रेन संख्या 14893 भगत की कोठी-पालनपुर एक्सप्रेस: प्रस्थान सायं 6.30 के स्थान पर 7 बजे।
-ट्रेन संख्या 15624 कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस: भगत की कोठी पर आगमन रात्रि 8.30 बजे।
-ट्रेन संख्या 20625 चेन्नई-भगत की कोठी सुपरफास्ट: आगमन दोपहर 12.15 के स्थान पर 11.40 बजे।
-ट्रेन संख्या 20944 भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस हमसफ़र एक्सप्रेस: प्रस्थान सायं 4.20 के स्थान पर 5.10 बजे।
-ट्रेन संख्या 74839 भगत की कोठी-बाड़मेर डेमो: प्रस्थान सायं 5 के स्थान पर दोपहर 3 बजे तथा बाड़मेर आगमन रात्रि 10.20 के स्थान पर 8.30 बजे।
-ट्रेन संख्या 74842 भीलड़ी-भगत की कोठी एक्सप्रेस: आगमन रात्रि 9.45 के स्थान पर 10.45 बजे।

विभागीय समन्वय संवेदनशीलता व समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर

अन्य प्रमुख परिवर्तन
-ट्रेन संख्या 14087 दिल्ली- जैसलमेर रूणिचा एक्सप्रेस: जैसलमेर आगमन रात्रि 2.30 के स्थान पर 1.30 बजे।
-ट्रेन संख्या 14808 दादर-जोधपुर एक्सप्रेस: जोधपुर आगमन सायं 6.40 के स्थान पर 5.40 बजे।
-ट्रेन संख्या 14823 जोधपुर-रेवाड़ी एक्सप्रेस: प्रस्थान रात्रि 12.45 के स्थान पर 1.30 बजे।
-ट्रेन संख्या 14853/14863/ 14865 वाराणसी सिटी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस: जोधपुर आगमन सायं 6.15 के स्थान पर 5.30 बजे।
-ट्रेन संख्या 15624 कामाख्या- जोधपुर एक्सप्रेस: जोधपुर आगमन रात्रि 9 के स्थान पर 7.40 बजे व भगत की कोठी आगमन 8.30 बजे।

मेड़ता रोड स्टेशन पर ट्रेनों का संशोधित समय
-ट्रेन संख्या 12324 बाड़मेर-हावड़ा एक्सप्रेस: आगमन रात्रि 9.57 बजे, प्रस्थान 10.02 बजे।
-ट्रेन संख्या 12489 श्रीगंगानगर- दादर एक्सप्रेस: आगमन शाम 6.08 बजे, प्रस्थान 6.13 बजे।
-ट्रेन संख्या 14814 भोपाल- जोधपुर एक्सप्रेस: आगमन दोपहर 3.18 बजे,प्रस्थान 3.23 बजे।
-ट्रेन संख्या 14823 जोधपुर-रेवाड़ी एक्सप्रेस: आगमन रात्रि 3.48 बजे,प्रस्थान 3.53 बजे।
-ट्रेन संख्या 14887 ऋषिकेश- बाड़मेर एक्सप्रेस: आगमन दोपहर 1.21 बजे, प्रस्थान 1.26 बजे।
-ट्रेन संख्या 22473 बीकानेर-बांद्रा एक्सप्रेस: आगमन शाम 6.08 बजे,प्रस्थान 6.13 बजे।

सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व उचित माध्यमों से संशोधित समय-सारणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Related posts:

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026