ऑनलाइन व ऑफलाइन गणना प्रपत्र भरने के लिए विशेष सहायतार्थ शिविर आयोजित

  • विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026)ऑनलाइन व ऑफलाइन गणना प्रपत्र भरने के लिए विशेष सहायतार्थ शिविर आयोजित
  • मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में जिला अधिकारियों,कार्मिकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को दी गई विस्तृत जानकारी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ऑनलाइन व ऑफलाइन गणना प्रपत्र भरने के लिए विशेष सहायतार्थ शिविर आयोजित। विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR 2026) के अंतर्गत सोमवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में जिला स्तरीय अधिकारियों,उनके कार्मिकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के लिए विशेष सहायतार्थ शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में उपस्थित अधिकारियों और प्रतिभागियों को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से मतदाता गणना प्रपत्र (Enumeration Form) भरने की संपूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में निर्वाचन विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रायोगिक प्रशिक्षण एवं तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

शिविर में प्रतिभागियों को मतदाता पोर्टल[voters.eci.gov.in](https://voters.eci.gov.in) पर ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया,आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी तथा OTP आधारित सत्यापन प्रणाली के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि ऑफलाइन माध्यम से बी.एल.ओ. द्वारा फॉर्म प्राप्त कर उसे जमा कराने की सुविधा भी उपलब्ध है।

रिंग रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आया भेड़िया

इस अवसर पर अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने विभागों में भी इसी प्रकार के प्रशिक्षण एवं सहायता शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक कार्मिकों को ऑनलाइन प्रक्रिया से जोड़ें,ताकि आगामी मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सम्मिलित हो सके।

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026