दहली दिल्ली 13 की मौत 24 घायल कई की हालत गंभीर

दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा- अमित साह
-लाल किला मेट्रो के पास भीषण बम धमाका
-दर्जनभर मौतें
-दो दर्जन घायल
-कई राज्यों में हाई अलर्ट

नई दिल्ली(डीडीन्यूज),दहली दिल्ली 13 की मौत 24 घायल कई की हालत गंभीर। राजधानी दिल्ली सोमवार की शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भयानक बम धमाके ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। धमाका इतना तेज़ था कि आसपास की इमारतें थर्रा उठीं, गाड़ियाँ उछल पड़ीं और देखते ही देखते पूरा इलाका आग और धुएं के गुबार में तब्दील हो गया।

ऑनलाइन व ऑफलाइन गणना प्रपत्र भरने के लिए विशेष सहायतार्थ शिविर आयोजित

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम लगभग 6:52 बजे सड़क किनारे एक कार में जबरदस्त विस्फोट हुआ,धमाके की आवाज़ कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई।आग की लपटों में 5 से ज्यादा वाहन जलकर खाक हो गए। हर तरफ चीख-पुकार मची थी।हादसे के तुरंत बाद 7 दमकल मौके पर पहुंचीं, करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है,जबकि 24 घायल अस्पतालों में भर्ती हैं। एलएनजेपी और अरुणा आसफ अली अस्पतालों में घायलों का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ की हालत बेहद नाज़ुक है।

फोरेंसिक रिपोर्ट में विस्फोटक पदार्थ की पुष्टि
शुरुआती जांच में विस्फोटक पदार्थ के निशान मिले हैं। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि कार में IED (Improvised Explosive Device) लगाया गया था,जिसे रिमोट से डिटोनेट किया गया। दिल्ली पुलिस और NIA की टीमें मौके पर हैं और इलाके को पूरी तरह सील कर फोरेंसिक सैंपल्स जुटाए जा रहे हैं।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह एक साजिशनुमा आतंकी वारदात लगती है और किसी भी कीमत पर जिम्मेदारों को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर गहरा दुख जताया और कहा कि केंद्र सरकार घायलों के इलाज व मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद देगी।

दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक हाई अलर्ट
धमाके के बाद पूरे देश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश,हरियाणा,पंजाब और राजस्थान में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि है। राज्य की सीमाओं और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खुफिया एजेंसियों को सतर्क रहने और हर संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

भूकंप समझकर लोग भागे
एक चश्मदीद ने बताया पहले सोचा कि भूकंप आया है लेकिन जब जोरदार धमाका हुआ तो समझ आया कि कुछ बड़ा हुआ है। चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई थी। दूसरे व्यक्ति ने कहा धमाके की गूंज से पूरा इलाका हिल गया,हर तरफ धुआं और जलती गाड़ियां थीं।

Related posts:

823 करोड़ रुपए से लूणी-मारवाड़ रेलखंड होगा डबल,डीपीआर भेजा रेलवे बोर्ड को

April 15, 2026

मेड़तारोड में 60 करोड़ से विकसित हो रहा राजस्थान का पहला मेमू रेलवे शेड

April 15, 2026

तकनीकी कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित

April 14, 2026

डॉ.सावित्री डागा को भावांजलि

April 14, 2026

अम्बेडकर जयंती पर एमडीएमएच में रक्तदान शिविर आयोजित

April 14, 2026

टीटीई की ईमानदारी से महिला यात्री का खोया पर्स सुरक्षित मिला

April 14, 2026

देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी कम पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्...

April 14, 2026

पत्रकार उपेंद्र सिंह को न्याय दिलाने के लिए मुख्य सचिव को दिया ज्ञापन

April 14, 2026

कांग्रेस की बैठक सम्पन्न

April 14, 2026