fraud-of-50-thousand-by-giving-greed-of-thirty-percent-profit

सॉरी मम्मी इसके सिवा कोई नहीं चारा,मुझे माफ कर देना..

-मरने से पहले लिखा सुसाइड नोट

-युवक ने फंदा लगाकर दी जान

जोधपुर,शहर के रातानाडा स्थित भगवती पौधशाला के पास में रहने वाले एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घरवालों को पता लगने पर उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। मरने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा और सॉरी मम्मी.. इसके सिवा कोई चारा नहीं। उसने सुसाइड नोट में एक युवक का जिक्र किया जिससे उसका पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। वह उसे तंग और परेशान कर रहा था। मृतक के पिता ने इस बारे मेें आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का केस दर्ज करवाया है।

यह भी पढ़ें-टोलनाका कर्मचारियों से मारपीट

थानाधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया कि भगवती पौधशाला के समीप रहने वाले 22 वर्षीय हनवंतसिंह पुत्र महेंद्र सिंह ने अपने घर में रस्सी से फंदा बनाकर पंखे के हुक में झूल गया। घरवालों को पता लगने पर उसे फंदे से उतार कर अस्पताल लाए मगर डॉक्टर ने मृत बता दिया। थानाधिकारी सत्यप्रकाश के अनुसार घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने किसी महेंद्र भाटी से लेन देन की बात लिखी है, मम्मी सॉरी.. इसके सिवा कोई चारा नहीं.. मुझे माफ  कर देना।

इसे भी पढ़िए-जैसलमेर स्टेशन का होगा विश्वस्तरीय पुनर्विकास

घटना के संबंध में मृतक के पिता महेंद्र सिंह ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का केस दर्ज करवाया है। जिस बारे में अनुसंधान किया जा रहा है। शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews