सोमाकॉन-3:शैक्षणिक गतिविधियाँ पूरे उत्साह के साथ सम्पन्न

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सोमाकॉन-3:शैक्षणिक गतिविधियाँ पूरे उत्साह के साथ सम्पन्न। सोमाकॉन-3 सम्मेलन के तीसरे दिन रविवार को डॉ.सम्पूर्णानंद मेडिकल कॉलेज, जोधपुर के एनाटॉमी विभाग में शैक्षणिक गतिविधियाँ पूरे उत्साह के साथ सम्पन्न हुईं।

इसके अंतर्गत पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया,जिसमें समन्वयक एवं मॉडरेटर के रूप में डॉ.रंजीत गुहा ने महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों के साथ सार्थक चर्चा कराई। सम्मेलन के दौरान वैज्ञानिक सत्र में शोध पत्र एवं पोस्टर का प्रस्तुतिकरण किया गया,जिसमें देशभर से आए प्रतिभागियों ने अपनी शैक्षणिक उपलब्धियाँ साझा कीं।

इसके पश्चात् पीजी क्विज का आयोजन किया गया,जिसके क्विज मास्टर डॉ.गीथा केएन थी। जेनिथ नामक इस क्विज प्रतियोगिता में स्नातकोत्तर छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने ज्ञान एवं त्वरित निर्णय क्षमता का प्रदर्शन किया।

सम्मेलन का समापन वैलेडिक्टरी फंक्शन के साथ हुआ। इस समारोह के दौरान आयोजन अध्यक्ष डॉ. बीएस जोधा ने पुरस्कार प्रस्तुति विजेताओं को सम्मानित किया।डॉ. सुषमा कुशल कटारिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में सोमा इस प्रकार के अकादमीय कार्यक्रमों के माध्यम से एनाटोमी विषय के विकास एवं शोध को निरन्तर प्रोत्साहित करती रहेगी। डॉ.सुषमा कुशल कटारिया ने डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.बीएस जोधा,सोमा की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति,परीक्षा नियंत्रक,मारवाड़ चिकित्सा विश्वविद्यालय,डॉ.जयराम रावतानी, एवं आयोजन समिति को धन्यवाद दिया।

डॉ.राहुल को इंडियन कॉलेज ऑफ फिजिशियन की प्रतिष्ठित फैलोशिप

इस अवसर पर डॉ सुषमा कुशल कटारिया को सोमा का नया अध्यक्ष बनाया गया। सम्मेलन में डॉ. माणिक चटर्जी,डॉ.एसपी राठौड़, डॉ.रंजीत गुहा,डॉ.टीसी सिंघल,डॉ. बीके दत्ता,डॉ.कुशल चकवर्ती,डॉ. योगेश सोनटके,डॉ.दिवाकर धुरन्दर की गरिमामय उपस्थिति रही, जिन्होने अपने अनुभवों से प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।

कार्यशाला एवं सम्मेलन के सफल आयोजन में डॉ.लीना रायचन्दानी, डॉ.तुहिन गुलियानी व कार्यशाला संयोजक डॉ.हेमकंवर जोया,डॉ. तरूणा चौधरी,डॉ.समता गोयल, डॉ.कल्पना गहलोत,डॉ.जया पुरोहित का विशेष योगदान रहा।
अंत में सोमाकॉन-3 समिति के सभी सदस्यों एवं आयोजकों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026