श्रीकृष्ण मंदिर में पौष बड़ा उत्सव पर सजाई हिमपात की झांकी

जोधपुर, शहर के रातानाडा स्थित श्री कृष्ण में शनिवार को नववर्ष पर पौष बड़ा उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ठाकुर जी की वर्फवारी की झांकी सजाई गई और ठाकुरजी को रेनकोट, कैप, मफलर, चश्मा लगा कर श्रृंगार किया गया।इस अवसर को ठाकुर जी को पौषबड़े, गुलगुले, हलवे का भोग लगाकर भक्तों में वितरित किया गया।

श्रीकृष्ण मंदिर में पौष बड़ा उत्सव पर सजाई हिमपात की झांकी

इस कार्यक्रम में नगर निगम उत्तर की महापौर कुन्ती देवड़ा, वार्ड पार्षद अशोक भाटी, मंदिर महिला मंडली अध्यक्षा शारदा चौधरी, मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष इन्द्रसिंह सांखला, पुजारी हरिभाई गोस्वामी, राजेन्द्र सोलंकी, रामस्वरूप भाटी, प्रकाश भाटी,रविन्द्र देवड़ा, महेन्द्र सांखला, अशोक गहलोत आदि उपस्थित थे। महिला मंडल अध्यक्ष शारदा चौधरी ने बताया कि पौषबड़ा उत्सव में महिला मंडल द्वारा आकर्षक भजनों की प्रस्तुति दी गई जिसमे बेबी गुर्जर, किरण परिहार, सरोज कच्छवाहा, मीनाक्षी देवड़ा, पुष्पा चौधरी, गीता मेवाड़ा, मीरा झाला, मंजुलता गोस्वामी, अरूणा कच्छवाहा आदि ने भाग लिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews