Sky disaster raining in Uttarakhand for last 36 hours.

उत्तराखंड में 36 घंटे से बरस रही आसमानी आफत,पहाड़ से मैदान तक मचा हाहाकार

  • नदी नालों ने लिया रौद्र रूप
  • फसलें हुई चौपट
  • मकान हुए जमींदोज
  • लोहाघाट के रौसाल क्षेत्र के माटीयानी में 2 मकानों में मलबा आने से 4 व्यक्ति के दबने की सूचना
  • 3 लोगों को सकुशल निकाल लिया गया
  • एक महिला की खोजबीन जारी है।
  • अस्पताल खाली कराने के आदेश
  • मरीजों को किया शिफ्ट
  • गौला पुल पर यातायात किया बंद
  • बागेश्वर की सरयू और गोमती नदियों ने लिया रौद्र रूप
  • प्रशासन अलर्ट

हल्द्वानी,उत्तराखंड में 36 घंटे से बरस रही आसमानी आफत की बारिश ने पहाड़ से मैदानी क्षेत्रों तक हाहाकार मचा दिया है। यहां के नदी नाले- खोले,गधेरों ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। फसलें चौपट होने के कगार पर हैं।

यह भी पढ़ें – रेल पटरियों के हादसे पर बिट्टा का बयान,यह तो मानवता का कत्लेआम

उत्तराखंड में 36 घंटे से हो रही भारी बरसात से जनजीवन बुरी तरह से अस्तव्यस्त go गया है। लगातार हो रही बरसात से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। लोहाघाट में भारी बरसात के चलते लोहाघाट के रौसाल क्षेत्र के माटीयानी में 2 मकानों में मलबा आने से 4 व्यक्ति के दबने की सूचना है। घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत प्रशासनिक अमला मौके पर रवाना हुआ। इस घटना में 3 लोगों को सकुशल निकाल लिया गया है। जिसमें 2 बच्चे बताए जा रहे हैं,एक महिला की खोजबीन जारी है।

इसी तरह पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग मनगढ़ में पहाड़ी की चोटी पर खड़िया खनन का नतीजा यह हुआ कि पंचायत घर सहित 6 मकान खड़िया के मलबे से प्रभावित परिवारों को शिफ्ट किया गया। अल्मोड़ा पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में पनुवानौला के पास मलबा आने से सड़क बाधित हो गई। सड़क के दोनों ओर एक किलोमीटर लम्बा जाम लग गया। धौलछीना से जागेश्वर अन्तिम संस्कार को जा रही शव यात्रा भी जाम में फंस गई। मनीआगर तोली सब स्टेशन के पास 33 केवी विद्युत लाइन में देर रात पेड़ गिरने से विद्युत लाइन बाधित हो गई। धौलादेवी/भौसियाछाना के दर्जनों गांव की विद्युत आपूर्ति ढप हो गई। विभागीय कर्मचारी मूसलाधार बारिश में सुचारु करने में जुटे रहे।बाडेछीना/शेराघाट सड़क में कई जगह मालबा आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। दो जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है।

रानीखेत मुख्य बाजार में 3 दुकानों के ऊपर एक पेड़ गिरा साथ ही बिजली पोल भी गिरा पड़ा। जिससे नगर की बिजली गुल हो गई। संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आंनद सहित मौके पर पुलिस टीम पहुंची। अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची,पेड़ को काट कर हटाया गया। यहां हॉस्पिटल से लगातार मलबा गिर रहा है। भूस्खलन के बाद एसडीएम ने सुरक्षा की दृष्टि से अस्पताल खाली कराने के आदेश दिये। मरीजों को प्राइवेट अस्पताल में किया शिफ्ट किया गया। राजकीय चिकित्सालय परिसर में भूस्खलन तथा निचले भाग में मीना बाजार में पेड़ गिरने के बाद संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद ने सुरक्षा की दृष्टि से चिकित्सालय को सील करा दिया। चिकित्सालय में किसी भी व्यक्ति के प्रवेश तथा ओपीडी पर रोक लगा दी है। गांधी चौक से सदर बाजार होते हुए विजय चौक को वाहनों के लिए बंद कर दिया है। अब वाहन नैनीताल बैंक तिराहे से विजय चौक जायेंगे।संयुक्त मजिस्ट्रेट ने भूस्खलन की घटना के बाद अस्पताल का निरीक्षण किया।

आकस्मिक मरीजों को उनके पास जाकर देखने दूरस्थ मरीजों के टेली कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपचार करने के निर्देश दिए। स्थिति सामान्य होने तक निकटवर्ती चिक्तिसालयों के मरीजों को राजकीय चिकित्सालय में रेफर नहीं करने के आदेश दिए।चिकित्सालय प्रशासन ने अस्पताल खाली कर दिया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक संदीप दीक्षित ने बताया कि चिकित्सालय को आपदा ग्रस्त घोषित कर दिया गया है। मरीजो को एमएन श्रीवास्तव चिकित्सालय कालिका में शिफ्ट कर दिया गया। भारी बारिश के कारण सुरक्षा की दृष्टि हेतु गौला पुल पर सभी वाहनों का आवागमन बंद कर यातायात डायवर्ट किया गया है।

ये रहेगा रूट
यह डायवर्ट प्लान तत्काल प्रभाव से लागू होकर अग्रिम आदेश तक प्रभावी रहेगा।

1-पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले एवं बनभूलपुरा स्थित गोला पुल होते हुए तीनपानी की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन नारीमन तिराहा से डायवर्ट होकर कॉलटैक्स तिराहा से पनचक्की तिराहा होते हुए चंबलपुल से चौपला चौराहा होते हुए ऊंचा पुल तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे।

2- तीनपानी तिराहा से बनभूलपूरा स्थित गोला पुल होते हुए पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन मोती नगर तिराहा/डिबेर कट तिराहा से डायवर्ट होकर गन्ना सेंटर/ शीतल होटल तिराहा होते हुए पंचायतघर से आरटीओ रोड होते हुए लालडॉट तिराहे से कॉलटैक्स तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

यह भी पढ़ें – अखाड़ों की विरासत को आगे बढ़ाने में सरकार को और सहयोग देना चाहिए-चाँद खां

3- सब्जी मंडी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के बड़े वाहन मंडी गेट द्वितीय से सतवाल पेट्रोल पंप तिराहा होते हुए टीपी नगर तिराहा से पंचायतघर तिराहा होते हुए आरटीओ रोड से लालडांट तिराहा होते हुए कॉलटैक्स तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे।

4- चोरगलिया से हल्द्वानी,रुद्रपुर की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन कुंवरपुर-खेड़ा होते हुए काठगोदाम से अपने गंतव्य को जाएंगे।

Related posts:

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025

चुटकियों में धुलने लगी ट्रेन,भगत की कोठी में लगा ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट

November 19, 2025