Doordrishti News Logo

अखाड़ों की विरासत को आगे बढ़ाने में सरकार को और सहयोग देना चाहिए-चाँद खां

उस्ताद चाँद खां को जोधपुर सेवा सम्मान से नवाज़ा

जोधपुर,अखाड़ों की विरासत को आगे बढ़ाने में सरकार को और सहयोग देना चाहिए-चाँद खां। आजकल जिस तरह से देश में अपराध हो रहे हैं,खासकर महिलाओं के साथ। उसमे अगर लोगों को आत्मरक्षा के कुछ गुर सिखा दिये जाएं तो कुछ अपराधों को होने से रोका जा सकता है।

यह भी पढ़ें – उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी आज जोधपुर आएंगी

आत्मरक्षा और युद्ध के लिए भारतीय सभ्यता में अखाड़ों के माध्यम से आत्मरक्षा और युद्ध की कलाएँ सिखायी जाती थी। अखाड़ा शेख चिराग़ का इतिहास सौ साल से ज़्यादा पुराना है। उस्ताद चाँद खां को 1984 में एनसीसी कैडेट को प्रशिक्षण देने का मौका मिला था। उन्होंने अपनी पूरी टीम के साथ एनसीसी मुख्यालय पर कोर के कैडेट्स को तलवारबाजी,लाठी युद्ध और युद्ध कलायें सिखायी। एनसीसी ने चाँद खां को उत्कृष्ट और बेहतरीन प्रशिक्षण देने के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।

अखाड़ों से प्रशिक्षण प्राप्त कई लोगों ने हॉलीवुड, बॉलीवुड और कई राजस्थानी फिल्मों में स्टंट मैन और फाइटर की भूमिका निभाई है। क़ौम शेख नीलगर युवा विकास समिति और हेल्पिंग हैंड्स संस्था ने उस्ताद चाँद खां को जोधपुर सेवा सम्मान से नवाज़ा। हेल्पिंग हैंड्स संस्था के फाउंडर मो.रफ़ीक कारवां ने बताया कि पिछले कई वर्षों से जोधपुर की चुनिंदा हस्तियों को ये सम्मान दिया जा रहा है इसी कड़ी में उस्ताद चाँद खां को विभिन्न सामाजिक सेवाओं और सामाजिक सरोकार के लिए जोधपुर सेवा सम्मान दिया गया है।

इस अवसर पर युवा समिति के मोहम्मद निसार,आमीन कारवां, आरजे वसीम खान,चिंटू भाटी,मो. आरिफ,अली अकबर,आबिद कारवां का सहयोग रहा। रफीक कारवां ने बताया कि क़ौम शेख नीलगर युवा विकास समिति के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन शीघ्र ही किया जायेगा।

Related posts:

जोधपुर में रह रहे नेपाली समाज ने दी दिवंगतों को श्रद्धांजलि

September 2, 2026

जेआईए की चुनाव प्रक्रिया शुरू

September 2, 2026

हिमालय की दर्दभरी पुकार: रोक दो अब अत्याचार

September 2, 2026

आदिवासी परंपराओं में पर्यावरण संरक्षण का ज्ञान IIT जोधपुर का शोध खोज रहा टिकाऊ समाधान

September 2, 2026

सोनू साइडिंग से 113 रेक लाइम स्टोन लदान,जोधपुर मंडल का नया रिकॉर्ड

September 2, 2026

रेलवे सुरक्षा को लेकर आरपीएफ सतर्क,सप्ताह में 168 शिकायतों का निस्तारण

September 2, 2026

त्योहारों में बढ़ेगी भीड़ रेलवे ने कसी कमर

September 2, 2026

सिटी ट्रांसपोर्ट के माध्यम से जन-जन तक पहुंचा मतदाता जागरूकता का संदेश

September 2, 2026

मुख्य सचिव की युवा कलेक्टरों से विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर चर्चा

September 2, 2026

You missed