Doordrishti News Logo

बहनों ने भाईयों की कलाईयों पर बांधा रक्षा धागा

जोधपुर,बहनों ने भाईयों की कलाईयों पर बांधा रक्षा धागा।शहर में रक्षा बंधन का पर्व पूर्ण उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने-अपने भाईयों की कलाईयों पर रक्षा सूत्र बांधा। दोपहर डेढ़ बजे बाद रक्षाबंधन पर्व को लेकर धूम मच गई। रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा महिलाओं के लिए रखी गई जो रात 12 बजे तक जारी रही। आज सावन का अंतिम सोमवार भी है। ऐेसे महिलाओं ने सावन के अंतिम और पांचवें सोमवार का व्रत भी रखा।

यह भी पढ़ें – वांछित चार और आरोपी पकड़े

बहन भाई के प्रेम स्नेह और समर्पण का पर्व रक्षाबंधन श्रावण पूर्णिमा पर शहर में धूमधाम से दोपहर बाद भद्रा टलने के बाद मनाया गया। दोपहर में शहर के बाजार पूरी तरह गुलजार रहे। मिठाईयों की दुकानों पर जमकर खरीद फरोख्त हुई। बाजारों में सजी राखियां भी खूब बिकी।

सीमावर्ती इलाकों में जवानों को बांधा गया रक्षासूत्र
रक्षाबंधन के पर्व पर जहां बहनों ने अपने भाईयों की सुरक्षा और लम्बी उम्र की दुआओं के लिये रक्षासूत्र बांधने का काम किया वहीं सैन्य बलों,बीएसएफ,पुीलिस और सुरक्षा एजेंसियों में छुट्टियां नहीं मिलने पर सीमावर्ती क्षेत्रों में भी बहनों ने इन जवानों को रक्षाबंधन बांध कर उनकी लम्बी उम्र की दुआएं की।

Related posts: