Doordrishti News Logo

भीतरी शहर में सूने मकान से चांदी के आइटम व नगदी चोरी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भीतरी शहर में सूने मकान चांदी के आइटम व नगदी चोरी।शहर के खांडाफलसा स्थित कोलरी मोहल्ला में रात को सूने मकान में चोरी हो गई। शातिर नकबजन चांदी के आइटम के साथ 15-17 हजार की नगदी चुरा ले गए। पास में अन्य एक दो मकानों में सैंध लगी। खांडाफलसा थाने में इस बाबत केस दर्ज कराया गया है।

शहर के अंदर खांडाफलसा स्थित कोलरी मोहल्ले की रहने वाली शालिनी कल्ला पत्नी जितेश कल्ला ने बताया कि वह रात को अपनी वृद्ध माताजी के पास सेवा के लिए कल्लों की गली गई थी। उनकी माताजी अस्वस्थ रहती है। आज सुबह जब वे अपने घर पर साफ सफाई के लिए पहुंची तब दरवाजा ढका हुआ मिला,ताला नहीं मिला। अंदर जाने पर पता लगा कि सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था।

फार्महाउस में एमडी ड्रग्स बनाने की लैब का भंडाफोड़

अलमारी नीचे गिरी होने के साथ टूटी हुई थी। चोरों ने रात को सेंध लगाकर 5-6 चांदी की गिलासें, पूजा स्थल पर रखी चांदी की गाय के साथ 15-17 हजार की नगदी चुरा ले गए।बताया जाता है कि इसी क्षेत्र में दो और मकानों में चोरों ने सैंध लगाई है। जानकारी पर खांडा फलसा पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। आज दोपहर में घटना को लेकर पुलिस में रिपोर्ट दी गई है।