Doordrishti News Logo

जोधपुर, कोरोना की दूसरी लहर से संक्रमण बढऩे और इसकी रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन व वीकेंड कर्फ्यू का रविवार को जोधपुर में व्यापक असर नजर आया। शहर में कोरोना केस बढ़ते देख अब पुलिस ने भी सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। यहां रविवार को हर प्रमुख रोड व चौराहों पर सन्नाटा नजर आया।

निर्धारित समय सीमा के बाद सारे बाजार पूरी तरह बंद रहे। जगह-जगह नाकों पर पुलिस तैनात रही। बिना वजह निकले वाहन चालकों के चालान बनाए गए। हालांकि रविवार का सार्वजनिक अवकाश होने के कारण लोग अपने घरों में ही रहे। यह वीकेंड कर्फ्यू सोमवार सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। उसके बाद लॉकडाउन की गाइडलाइन जारी रहेगी।

प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए दो दिन का वीकेंड कर्फ्यू लगाया गया था जो सोमवार सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा। शहर में आज रविवार का सार्वजनिक अवकाश होने के कारण लोग अपने घरों में ही रहे। आवश्यक काम पर जाने वाले लोग ही घरों से बाहर निकले। लोगों ने घरों में रहकर वीकेंड कर्फ्यू का समर्थन किया। लोगों के नहीं निकलने से शहर की प्रमुख सड़क़ों व गलियों में भी ट्रैफिक का दबाव नजर नहीं आया।

ये भी पढ़े – गहलोत सरकारअपनी नाकामी को केंद्र पर मढ़कर जिम्मेदारी से भाग रही है-कैलाश चौधरी

मुख्य सड़क़ों व चौराहों पर पुलिस भी मुस्तैद रही। हालांकि पुलिस को वीकेंड कर्फ्यू का पालन कराने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। कुछ लोग घरों से निकले तो पुलिस ने रोका और पूछताछ की। लॉकडाउन का अनुभव और जानकारी होने के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकले।

डीसीपी पूर्व धर्मेंद्रसिंह यादव ने बताया कि वीकेंड कर्फ्यू पालना के लिए पुलिस नाके बना अधिकारी व जवान तैनात किए। यादव ने नाकों पर रूककर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहां से आने-जाने वाले वाहन चालकों व राहगीरों से घरों में रहने के लिए समझाइश भी की। बगैर आवश्यक सेवाओं के सड़क़ों पर निकलने वाले वाहन चालकों के चालान बनाए गए।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026