श्याम भक्तों ने किया 500 श्याम बाबा की मूर्तियों का श्रृंगार
श्याममय हुआ गीता भवन
- पूर्व में क़ी गईं बुकिंग अनुसार निशुल्क प्रदान की जाएगी मूर्तियां
- मूर्ति प्राप्त करने के लिए प्राण प्रतिष्ठा में बैठना आवश्यक
- 45 लोगों टीम संभालेगी जिम्मेदारी
- बीएसएफ के जॉज बैंड की होगी प्रस्तुति
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),श्याम भक्तों ने किया 500 श्याम बाबा की मूर्तियों का श्रृंगार। श्याम भक्ति सेवा संस्थान की ओर से हिंदू नववर्ष पर पहले नवरात्र को प्रातः खाटू श्याम बाबा की 500 मूर्तियों का सामूहिक पूजन और प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
श्याम भक्ति सेवा संस्थान अध्यक्ष मोनिका प्रजापत ने बताया कि श्याम भक्तों की मांग को लेकर चल रही प्रेरणा के चलते निःशुल्क 500 मूर्तियों के पूजन और प्राण प्रतिष्ठा के बाद वितरण का निर्णय लिया गया। 1 मार्च से 5 मार्च तक व्हाट्सएप मैसेज के जरिये बुकिंग की गई,इस आधार पर पहले आओ पहले पाओ के चलते गीता भवन के मुख्य द्वार पर मूर्ति टोकन प्राप्ति केंद्र पर निर्धारित पंजीकरण जाँच के बाद टोकन प्रदान किया जाएगा और प्राण प्रतिष्ठा में बैठने वाले को ही मूर्ति प्राप्त हो सकेगी। प्राण प्रतिष्ठा में बैठने के लिए प्रातः 7:30 बजे गीता भवन पहुंचना होगा। देरी से आने या पंजीकरण कराने के बावजूद नहीं आने पर मूर्ति दूसरे श्याम भक्त को दी जाएगी।
आयोजन समिति के अध्यक्ष ईश्वर सिंह उदावत और कार्यवाहक सचिव हेमंत लालवानी ने बताया कि मोनिका प्रजापत क़ी अध्यक्षता में हो रहे कार्यक्रम में राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विनीत माथुर मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में सीमांत मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक एमएल गर्ग,नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर घनश्याम सोनी, गीता प्रचार मंडल के अध्यक्ष प्रहलाद गोयल तथा सचिव राजेश लोढ़ा के विशिष्ट अतिथी होंगे।महामंडलेश्वर सोमेश्वर,सैनाचार्य अचलानंद गिरी,रामस्नेही संत बड़ा रामद्वारा सूरसागर रामप्रसाद, साध्वी प्रीती प्रियंवंदा तथा डॉ जया दवे का सानिध्य रहेगा।
भारत पाक सीमा के समानांतर दौड़ेगी रेल
श्याम बाबा की 500 मूर्तियों का श्रृंगार
मूर्तिकार जय शंकर बावरी चौहान ने पूरे परिवार के साथ जिन 500 मूर्तियों को तैयार किया,उनका विधिवत श्रृंगार बुधवार को सभी ने मिलकर किया।
11 पंडित मंत्रोच्चारण के साथ कराएँगे प्राण प्रतिष्ठा
गीता भवन जोधपुर के मंदिर परिसर में श्याम बाबा की 500 मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा पं.एस. के.जोशी के नेतृत्व में विधिवत प्रातः 8:15 बजे आरंभ होगा। प्राण प्रतिष्ठा शास्त्री मोहित भाई दाधीच आचार्य के मार्गदर्शन में होगी,पं.मांगीलाल दाधीच,पं.राजेश दाधीच,पं.उमेश त्रिपाठी और पं. प्रदीप दाधीच मन्त्रोंच्चारण के साथ इसे सम्पन्न कराएँगे.
बीएसएफ जॉज बैंड देगा श्याम भजनों प्रस्तुति
इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के जॉज़ बैंड के 7 सदस्यों की टीम में हेड कांस्टेबल गोपालपुरी,हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार,हेड कांस्टेबल महत खाखालेरी, हेड कांस्टेबल रसूल खान,कांस्टेबल गुरमेल लाल,कांस्टेबल अमित कुमार और कांस्टेबल प्रताप देबनाथ श्याम भजनों की सरिता बहाएंगे।
