Doordrishti News Logo

जोधपुर, श्रीमाली ब्राह्मण समाज जोधपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक आज समाज भवन शिवबाड़ी में आयोजित की गई।

समाज अध्यक्ष महेंद्र बोहरा ने बताया कि हाल ही समाज के त्रिवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने पर चुनाव अधिकारी एडवोकेट प्रवीण दयाल दवे, एडवोकेट उमेश व्यास और एडवोकेट नितिन त्रिवेदी का सम्मान किया गया।

श्रीमाली समाज मेडिकल बैंक

समाज के मंत्री नरेंद्र राज बोहरा ने बताया कि समाज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की पहली बैठक आज समाज भवन शिवबाड़ी में आयोजित की गई जिसमें पूर्व कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करने के साथ नव मनोनीत सदस्यों डाक्टर वीडी दवे, किशोर कुमार बोहरा, ओमप्रकाश व्यास, नरेंद्र कुमार ओझा, सतीश ओझा, रवि दवे और लीना जोशी आदि को शपथ दिलाई गई।

श्रीमाली समाज मेडिकल बैंक

समाज के विभिन्न भवनों, मंदिरों एवं श्मशान भूमि आदि को अतिक्रमण मुक्त कराकर वहां विकास कार्य प्रारंभ करवाना, समाज के कोष में धन संग्रह करने हेतु चर्चा के साथ ही शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में मेडिकल बैंक बनाने पर विचार विमर्श किया गया। आज की बैठक में मार्गदर्शक परामर्श मंडल,महिला मंडल, एवं युवा मंडल का गठन करने पर विचार विमर्श किया गया।

>>>ऐश्वर्या काॅलेज के अन्तर्राष्ट्रीय जर्नल “ऐस रिसर्च विजन” के पोस्टर का विमोचन

बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष माधव जोशी,उपाध्यक्ष संयुक्त मंत्री ओम प्रकाश बोहरा, कोषाध्यक्ष तोष एच दवे, राजकुमार बोहरा, विकास शर्मा, नरेंद्र त्रिवेदी, दिनेश ओझा, नागेन्द्र दवे, विकास व्यास, मुरली मनोहर ओझा, राजेश राज जोशी, पंडित जीवराज श्रीमाली, प्रदीप कुमार बोहरा, उमेश जोशी आदि उपस्थित थे।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026