Doordrishti News Logo

अध्यक्ष सहित 18 पदों के लिए होगा मतदान

जोधपुर, श्रीमाली ब्राह्मण समाज जोधपुर महानगर इकाई के चुनाव 4 अप्रैल को होंगे। संवैधानिक तरीके से चुनाव सम्पन्न कराने के लिए तीन सदस्यों की चुनाव क्रियान्वन समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया है।

इन पर समाज के वर्ष 2021 के चुनाव संपन्न कराने का दायित्व रहेगा। श्रीमाली ब्राह्मण समाज जोधपुर महानगर इकाई के तहत जोधपुर महानगर में निवास करने वाले समस्त श्रीमाली समाज के व्यक्ति जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है इस मतदान प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

shrimali-brahmin-samaj-jodhpur-metropolis-elections-on-april-4

जोधपुर में श्रीमाली ब्राह्मण समाज की चुनाव क्रियान्वयन समिति के मुख्य अधिकारी प्रवीण दयाल दवे ने बताया कि श्रीमाली ब्राह्मण समाज के लोग चांदपोल, ब्रह्मपुरी,महामंदिर, फतेहसागर, उम्मेद चौक,सरदारपुरा, रातानाडा, हाउसिंग बोर्ड, कुड़ी भगतासनी, झालामंड, माता का थान, बनाड़ आदि क्षेत्रों में बहुतायत में निवास करते हैं।

इन सभी क्षेत्रों में श्रीमाली ब्राह्मण समाज की अलग-अलग इकाइयां स्थापित हैं, इन सभी इकाइयों पर मुख्य इकाई श्रीमाली ब्राह्मण समाज महानगर जोधपुर है। जिसके तहत त्रिवार्षिक चुनाव वर्ष 2021-2024 प्रस्तावित है। इसी क्रम में वर्ष 2021 के लिए होने वाले चुनाव कार्यक्रम की घोषणा आज की गई।

चुनाव अधिकारी प्रवीण दयाल दवे ने बताया कि श्रीमाली ब्राह्मण समाज जोधपुर महानगर इकाई के चुनाव 4 अप्रैल को होंगे, जिसमें अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, संयुक्त मंत्री, कोषाध्यक्ष सहित 12 सदस्य के लिए कुल 18 पदों के लिए मतदान होगा। मतदान के लिए समाज के मतदाता सदस्य की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी अनिवार्य है।

सभी पदों पर चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 30 वर्ष होना अनिवार्य निर्धारित की गई है।मतदान के लिए ब्रह्मपुरी-चांदपोल, महामंदिर, सरदारपुरा, कुड़ी, हाउसिंग बोर्ड, फतेहसागर स्थित बूथ बनाए जाएंगे।

इन क्षेत्रों के आसपास रहने वाले मतदाता अपनी आईडी दिखा कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। जोधपुर में बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, नागौर, जालौर, पाली सहित कई अन्य जिलों से आकर बसे श्रीमाली ब्राह्मण समाज के व्यक्ति भी जोधपुर महानगर इकाई के मतदान में हिस्सा ले सकते हैं।

इसके लिए अनवरत रूप से समाज के युवाओं की टीम द्वारा संपर्क व नामांकन का कार्य किया जा रहा है। मतदान के लिए बनाई जाने वाली अलग-अलग टीमों की सूचना नामांकन पूर्व घोषित की जाएगी।

4 अप्रैल को होने वाले चुनाव में भाग लेने के लिए मतदाता अपना नाम संबंधित क्षेत्रीय इकाई में दे सकेंगे, नाम जुड़वा सकेंगे, सशोधन करवा सकेंगे।

चुनाव क्रियान्वयन समिति के उमेश श्रीमाली के बताया कि चुनाव में कोविड-19 गाइड लाइन की पालना की जाएगी। मतदाता के लिए मास्क लगाकर ही बूथ में प्रवेश करना होगा।

बूथ पर सैनिटाइज किए जाने की व्यवस्था भी रहेगी। वृद्ध मतदाताओं के लिए अलग से बूथ बनाया जाएगा। गर्मी को ध्यान में रखते हुए छाया और शीतल जल की माकूल व्यवस्था सभी मतदान केंद्रों पर की जाएगी।

चुनाव क्रियान्वयन समिति के सदस्य नितिन त्रिवेदी ने बताया कि श्रीमाली ब्राह्मण जाति की उत्पत्ति श्रीमालनगर वर्तमान में भीनमाल जिला जालौर से हुई है। वर्तमान में राजस्थान में सर्वाधिक श्रीमाली ब्राह्मण जोधपुर महानगर में निवास करते हैं।

जोधपुर में चांदपोल क्षेत्र और महामंदिर क्षेत्र में ब्रह्मपुरी स्थान पर बहुतायत में श्रीमाली का निवास है। जिनकी पहचान राजा महाराजाओं के काल से नीले पुते घरों से होती रही है। इसी नीले रंग से जोधपुर को ब्लूसीटी पहचान मिली।

कर्मकांड और पूजा पाठ, वेद पाठ को समर्पित कही जाने वाली श्रीमाली ब्राह्मण जाति के जोधपुर की दोनों ब्रह्मपुरी में शिवबाड़ी प्रमुख स्थान है। जिसे कोविड काल मे शहर की तंग गलियों और कोविड नियमो के तहत क्वारन्टीन सेंटर के रूप में भी विकसित किया गया था।

जिसका क्षेत्रवासियों को लाभ मिला। इसके अतिरिक्त समाज से जुड़े लोग सामाजिक सरोकार में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हैं। श्रीमाली ब्राह्मण समाज से जुड़े तकरिबन 50,000 की आबादी शहर के भिन्न-भिन्न स्थानों निवास कर रहे हैं, जो सभी महानगर इकाई के सदस्य हैं।

चुनाव कार्यक्रम

4 अप्रैल को होने वाले श्रीमाली ब्राह्मण समाज के जोधपुर महानगर इकाई के चुनावों के लिए नाम जोड़ने का कार्य स्थानीय क्षेत्रीय इकाइयों द्वारा अनवरत जारी है।

चुनाव प्रचार प्रसार 2 तारीख तक ही किया जा सकेगा, हालांकि 3 तारीख को व्यक्तिगत मेल मुलाकात प्रत्याशी कर सकेंगे। चार अप्रैल को चुनाव का समय सुबह 9 से शाम 5 बजे तक रहेगा।

इसके पश्चात मतगणना सायं 7 बजे से शिवबाड़ी चांदपोल ब्रह्मपुरी में होगी और रात में ही नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। 24 मार्च से मतदाता सूची में नाम जुड़वाना हटाना संशोधन करवाना। 25 से 26 मार्च तक नामांकन भरे जा सकेंगे।

27 मार्च को नामांकन जमा करवाने का दिन। 28 मार्च को नामांकन जांच व सूची प्रकाशन। 30 मार्च को नामांकन वापसी। 4 अप्रैल को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026