यूटीएस और रेलवन ऐप टिकट का स्क्रीनशॉट दिखाने पर होगा जुर्माना

  • ऐसा करते पाए जाने पर टीटीई करेगा बिना टिकट चार्ज
  • रेलवे ने यात्रियों को ऐसा न करने की दी हिदायत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),यूटीएस और रेलवन ऐप टिकट का स्क्रीनशॉट दिखाने पर होगा जुर्माना। रेलवे ने यात्रियों को सख्त चेतावनी जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि ट्रेन में यात्रा के दौरान यूटीएस अथवा रेलवन मोबाइल ऐप से जारी अनारक्षित टिकट का स्क्रीन शॉट पूर्णतः अमान्य है जिस पर यात्री को बिना टिकट मानकर चार्ज किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि हाल के दिनों में टिकट जांच के दौरान यह सामने आया है कि कुछ यात्री बिना टिकट यात्रा शुरू कर देते हैं और जांच के समय जुर्माने से बचने के लिए परिचितों से ऐप के जरिए टिकट बुक कराकर उसका स्क्रीनशॉट व्हाट्सएप पर मंगवाकर टीटीई को दिखाते हैं जो न सिर्फ अनियमित टिकट पर यात्रा है बल्कि रेलवे नियमों का गंभीर उल्लंघन भी है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यूटीएस एवं रेलवन ऐप से जारी अनारक्षित टिकटें डिजिटल और डायनामिक होती हैं,जिनकी वैधता केवल मोबाइल ऐप में लाइव प्रदर्शित होने पर ही मानी जाएगी। किसी भी परिस्थिति में स्क्रीनशॉट टिकट स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यदि कोई यात्री स्क्रीनशॉट प्रस्तुत करता पाया गया तो उसे बिना टिकट यात्रा करने वाला यात्री माना जाएगा और रेलवे अधिनियम के अंतर्गत निर्धारित किराया और ढाई सौ रुपए जुर्माना एवं अतिरिक्त शुल्क अनिवार्य रूप से वसूला जाएगा। इस संबंध में कोई रियायत नहीं दी जाएगी।

डिजिटल टिकटिंग की पारदर्शिता के लिए एडवाइजरी
रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह एडवाइजरी टिकटों के दुरुपयोग पर सख्त नियंत्रण,डिजिटल टिकटिंग की पारदर्शिता और अनुशासित रेल यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जारी की गई है। नियमों का पालन न करने पर कठोर कार्रवाई के लिए यात्री स्वयं जिम्मेदार होंगे।

यात्रियों के लिए आवश्यक सलाह
-यात्रा से पूर्व वैध टिकट लेकर ही सवार हों।
-मोबाइल में पर्याप्त बैटरी,सक्रिय इंटरनेट और यूटीएस/रेलवन ऐप लॉग-इन अवस्था में रखें।
-जांच के समय टिकट ऐप पर लाइव दिखाना अनिवार्य है।
-यात्रा का अनारक्षित टिकट उसी मोबाइल में दिखाना अनिवार्य होता है जिसमें डाउनलोड यूटीएस ऐप से टिकट जनरेट किया हुआ और मूल आईडी साथ हो।

Related posts:

डॉलर के मुकाबले गिरता रुपया उपभोक्ता के लिए खतरनाक

April 3, 2026

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026