Doordrishti News Logo
  • भाजपा का लक्ष्य बंगाल की तैयारी
  • मंत्री शेखावत ने कलकत्ता में संभाला मोर्चा
  • एक माह में चोथी बार बंगाल दौरे पर जोधपुर सांसद
  • भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर दस्तक

कोलकाता, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री एवं जोधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत भारतीय जनता पार्टी के मिशन बंगाल की तैयारी में जुट गए हैं। जोधपुर में शनिवार को शेखावत का हजारों कार्यकर्ताओं ने उत्साह से स्वागत किया था, इसके तुरंत बाद कोलकाता रवाना हो गए। आज पाश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के गढ़ अंटाली में शेखावत ने चार से पांच हज़ार कार्यकर्ताओ के साथ भव्य रैली की। रैली में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने शेखावत का जोरदार स्वागत किया। रैली में शेखावत ने ममता बनर्जी सरकार को उखाड़ फेंकने का आव्हान किया। भाजपा जोधपुर मीडिया विभाग के अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने मिशन बंगाल के लिए जोधपुर सांसद केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को विशेष प्रभार दिया है। इसके लिए केन्द्रीय मंत्री शेखावत लगातार कोलकाता का दौरा कर रहे हैं।

इस माह में उनका बंगाल का यह चोथा दौरा है। गत दो साल से केन्द्रीय मंत्री शेखावत लगातार सक्रिय हैं। रविवार को दिनभर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के साथ बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों पर चर्चा की। भाजपा की बैठक में कार्यकर्त्ताओं ने बताया कि किस प्रकार ममता बनर्जी सरकार से स्थानीय जनता परेशान है। इस अवसर पर शेखावत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता एकजुट हो कर कार्य करें आमजन भाजपा के साथ है। ममता बनर्जी सरकार को उखाड़ फेंकना है तो बूथ को जीतना होगा बूथ को मजबूत करना होगा। संघठन की ओर से बैठक में मंत्री का स्वागत किया गया।

गृह संपर्क अभियान में बताई रीतिनिती
भारतीय जनता पार्टी स्थानीय ईकाई द्वारा बंगाल कोलकाता के बेलियाघटा विधानसभा में गृह संपर्क अभियान के दौरान शेखावत ने स्थानीय मतदातओं को पत्रक देकर संघठन की रीतिनीति बताई। उन्होंने यह भी समझाया कि केन्द्र में प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार किस तरह से जनहितार्थ कार्य कर के जन कल्याण में महत्वकांक्षी योजनाओं का संचालन कर रही है। उन्होंने भाजपा कार्य कर्त्ताओं के साथ बैठक कर घर-घर सम्पर्क किया और मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इसके बाद बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के गढ़ अंटाली में भाजपा की ओर से भव्य रैली आयोजित की गई। लगभग पांच हज़ार कार्यकर्ताओं के साथ शेखावत भव्य रैली शामिल हुए और ममता बनर्जी सरकार पर गरजे और कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा ही सुरक्षित और सुशासन दे सकती है। भाजपा बंगाल की जनता की सेवा के लिए तैयार है। रैली में उनका अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया। भाजपा के दुपट्टे व फूल माला पहनाकर शेखावत का स्वागत किया गया। रैली के दौरान केन्द्रीय मंत्री शेखावत इतने सहज सरल रहे की प्रचार के लिए स्थानीय कार्यकर्ता के साथ बाइक पर सवार होकर निकल गए और घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात भी की।

Related posts:

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि धूमिल करने का प्रयास अस्वीकार्य- पालीवाल

February 21, 2026

राज्यपाल बागड़े पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत के निवास पर

February 21, 2026

पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने किया आईआईटी व एनआईईएलआईटी रोपड़ का दौरा

February 20, 2026

विधि संकाय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज से

February 19, 2026

लम्हों ने ख़ता की थी,सदियों ने सज़ा पाई

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026