केंद्रीय मंत्री ने स्वास्थ्य केंद्रों को सौंपे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, खुद चलाकर भी दिया डेमो

जोधपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत दिन-रात कोरोना महामारी के कहर से लोगों को बचाने में जुटे हुए हैं। वो निरंतर अपने संसदीय क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने में लगे हुए हैं। शनिवार को भी शेखावत ने लूणी विधानसभा क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर चिकित्सा सेवाओं का निरीक्षण किया और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सौंपे। गौरतलब है कि शुक्रवार को शेखावत ने शेरगढ़ और पोकरण विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया था।

Shekhawat tests health facilities at centers in Luni region

शेखावत सुबह सबसे पहले सीएचसी, झंवर पहुंचे और चिकित्सा सुविधाओं का अवलोकन किया। चिकित्सकों ने उन्हें जरूरी उपकरणों के संबंध में बताया। केंद्रीय मंत्री ने सभी वार्ड का दौरा किया और चिकित्सकों के आग्रह पर दो अत्याधुनिक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सौंपे। उन्होंने स्वयं चिकित्सकों को कंसंट्रेटर चलाकर भी बताया। शेखावत पंचायत समिति भवन भी गए और ग्रामीणों से समस्याओं पर चर्चा की।

Shekhawat tests health facilities at centers in Luni region

शेखावत ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), धवा में कोरोना मरीजों के लिए बनाए गए कोविड केयर यूनिट का अवलोकन किया। उन्होंने जानकारी ली कि स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ कितना है। सामान्य दिनों कितने मरीज आ रहे हैं। यहां उन्हें बताया गया कि हाईवे के निकट होने से मरीजों को ऑक्सीजन की अवश्यकता रहती है, लेकिन यहां ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन की कमी है। इस पर शेखावत ने स्वास्थ्य केंद्र के लिए दो अत्याधुनिक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिए।

Shekhawat tests health facilities at centers in Luni region

शेखावत ने लूणी विधानसभा क्षेत्र के श्रीवर्धमान राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धुंधाड़ा का अवलोकन किया और व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने कोविड मरीजों के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। वार्ड में मरीजों को दी जा रही ऑक्सीजन की पल्स रेट के विषय में जानकारी ली।

ये भी पढ़े – लॉक डाउन में खोल रखी डेयरी, केस दर्ज

उन्होंने यह जानकारी भी ली कि स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में कितने मरीज आते हैं? कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या कितनी है? यहां आरटीपीसीआर टेस्ट की स्थिति की चिकित्साधिकारी डॉ. जीआर दहिया ने जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर समर्पित कर उसका डेमो दिया। पूर्व विधायक जोगाराम पटेल की मशीन से पल्स रेट भी जांची। चिकित्सकों को कंसंट्रेटर के संचालन की विस्तार से जानकारी दी।

शेखावत ने लूणी विधानसभा क्षेत्र में राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लूणी में ऑक्सीजन प्लांट के फाउंडेशन कार्य की जानकारी ली। वार्ड में बेड तक ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था को देखा। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या और क्षेत्र में कोरोना की स्थिति का चिकित्सा अधिकारी से फीडबैक लिया। चिकित्साधिकारी ने केंद्र में ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी और जनरेटर न होने से आ रही दिक्कतों के विषय में बताया। ग्रामीणों ने भी केंद्रीय मंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। शेखावत ने एसडीएम को समस्याओं के निवारण के निर्देश दिए। शेखावत ने स्वास्थ्य केंद्र के लिए दो अत्याधुनिक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर समर्पित किए। उन्होंने चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ से भी बातचीत की।

शेखावत ने लूणी के आदर्श राजकीय स्वास्थ्य केंद्र, गुडा विश्नोइयां में चिकित्सा संबंधी व्यवस्था को देखा और प्रभारी चिकित्साधिकारी से चिकित्सा संबंधी सुविधा के विषय में विस्तार से जानकारी ली। कोरोना संक्रमण की स्थिति के बारे में फीडबैक लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सालावास में उन्होंने निर्माणाधीन नए वार्ड का अवलोकन किया और यहां के लिए दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिए। कुड़ी भगतासनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी शेखावत ने स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ से कोरोना संक्रमण की स्थिति के विषय में जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के लिए एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिया।

अलग-अलग स्थानों पर शेखावत के साथ पूर्व विधायक जोगाराम पटेल, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री शैलाराम सारण, सरपंच भंवर पटेल, मंडल अध्यक्ष श्रवण पटेल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरता राम देवासी, पूर्व प्रधान तुलसा राम मेघवाल, उपाध्यक्ष रावताराम बिनजरिया, गिरधारी लाल महेश्वरी, राम प्रताप सिंह, झंवर मंडल महामंत्री पोलाराम सुथार, लूणी मंडल अध्यक्ष मदन नारनाडी, उम्मेद सिंह खाडा, ग्राम पंचायत कुड़ी सरपंच चंद्रलाल खावा, भाजपा नेता डॉ. भागीरथ भादू, राजस्थान युवा बोर्ड के पूर्व निदेशक ओमप्रकाश विश्नोई, भाजपा कुड़ी मंडल के पूर्व मंडल महामंत्री दिनेश सिंह राजपुरोहित, पृथ्वी सिंह राजपुरोहित समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026