केंद्रीय जलशक्ति मंत्री के नेतृत्व में महिला मोर्चा ने बंगाल में महंगी बिजली के खिलाफ निकाला रोष मार्च

कोलकाता, पश्चिम बंगाल की ममता सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में एमबी रोड पर रोष मार्च निकाला। इस दौरान सभी ने हाथों में लालटेन और पंखी लेकर बिजली के बढ़ रहे दामों का विरोध किया।

भाजपा जोधपुर संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि पश्चिम बंगाल प्रवास के दौरान केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सोमवार को ममता सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाला। शेखावत ने हाथ में लालटेन और मोबाइल टार्च जलाकर दमदम उत्तर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अर्चना मजूमदार के साथ रोष मार्च की अगुवाई की।

shekhawat came out against the mamta government with a lantern.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के अन्य राज्यों में बिजली के दाम बहुत कम हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल में बिजली के दाम आसमान छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों को भी सस्ती बिजली मिलनी चाहिए। इससे पहले, शेखावत ने मानिकतल्ला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कल्याण चौबे के रोड शो में हिस्सा लिया और उनका नामांकन पत्र भरवाया।

शेखावत जैसे ही रोड शो में पहुंचे, चारों ओर जय श्रीराम और भारत माता की जय का नारा गुंजायमान हो गया। रोड शो के दौरान स्थानीय लोग पुष्प वर्षा कर स्वागत कर रहे थे। उन्होंने दमदम उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी डॉ. अर्चना मजूमदार के साथ गौरीपुर में घर-घर जाकर वोट मांगे। इस दौरान महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता विनोद मित्रो ने केंद्रीय मंत्री से उनके घर भोजन करने का आग्रह किया, जिसे केंद्रीय मंत्री शेखावत ने सहर्ष स्वीकर किया। विनोद की पत्नी दीपा मित्रो ने केंद्रीय मंत्री समेत सभी लोगों को भोजन परोसा।

तीन रोड शो में हिस्सा लेंगे

मंगलवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बलीगंज से भाजपा प्रत्याशी एडवोकेट लोकनाथ चटर्जी, भवानीपुर से भाजपा प्रत्याशी रुद्रनील घोष और जोड़ासांको विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मीना देवी पुरोहित के नामांकन पत्र दाखिल और रोड शो में हिस्सा लेंगे।