Doordrishti News Logo

शहीद-ए-आजम भगत सिंह,राजगुरु, सुखदेव के स्मारक पर नतमस्तक हुए शेखावत

  • केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने आम आदमी पार्टी, अकाली दल और कांग्रेस के नेताओं को भाजपा में शामिल करवाया
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली स्थल पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया

फिरोजपुर, भाजपा के पंजाब के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को हुसैनीवाला स्थित शहीद-ए- आजम सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के स्मारक पर नतमस्तक होकर पुष्प अर्पित किए। शेखावत ने कहा कि देश के लिए कुर्बान होने वाले अमर शहीद हमेशा हम हिंदुस्तानियों के दिलों में जिंदा रहेंगे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री शेखावत सर्किट हाउस गए। यहां उन्होंने दर्जन से ऊपर अकाली दल, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं को भाजपा ज्वाइन करवाया। अलग-अलग राजनीतिक दल छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं ने कहा कि देश के लिए भाजपा की लोक हितैषी नीतियों से वे प्रभावित हैं। पंजाब प्रदेश का भविष्य, सबका साथ, सबका विकास का नारा सही अर्थों मे चरितार्थ करने वाली भाजपा पार्टी ही संवार सकती है।

शहीद-ए-आजम भगत सिंह,राजगुरु, सुखदेव के स्मारक पर नतमस्तक हुए शेखावत

शेखावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 5 जनवरी को फिरोजपुर में होने वाली रैली के स्थल जाकर जायजा लिया और रैली स्थल की तैयारियों की मौके पर ही समीक्षा की तथा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि पंजाब ही नहीं भाजपा ने पूरे देश के लिए लक्ष्य बनाया है। भाजपा एक निश्चित लक्ष्य को लेकर राजनीति के क्षेत्र में काम कर रही है। भारत को समृद्ध, शक्ति शाली और संपन्न बनाने का लक्ष्य है, जिसको हम सामान्य बोलचाल की भाषा में ‘एक नया भारत बनाएंगे’ कहते हैं। उन्होंने कि भारतीय जनता पार्टी समाज के हर तबके को साथ लेकर चलती है। इसी सोच से प्रभावित होकर पंजाब भर से लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। अलग-अलग राजनीतिक पार्टीयों के नेताओं की ओर से भाजपा से जुड़ने के संकेत दिए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जनवरी को फिरोजपुर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री सेटेलाइट हॉस्पिटल के शिलान्यास के साथ ही विकास से जुड़ी अन्य परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे। पंजाब के लोकतांत्रिक इतिहास में फिरोजपुर की रैली ऐतिहासिक होगी। रैली में साढ़े 3 हजार से ज्यादा बसों को लगाया गया है। इसके अतिरिक्त हजारों की संख्या में छोटी गाड़ियां इसमें लगी हैं। प्रधानमंत्री मोदी की इस रैली में भारतीय जनता पार्टी पंजाब में अपने चुनाव का आगाज करेगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

डंपर ने ली युवक की जान लोगों ने रास्ता रोक जताया विरोध

November 21, 2025

ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक से भिड़ी कार पूर्व सरपंच की मौत,पुत्री घायल

November 21, 2025

इंफो सोफ्ट कंपनी में निवेश के नाम पर 77.50 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

November 21, 2025

आतंकवादियों के बहुचर्चित केस में शर्मा स्पेशल पीपी नियुक्त

November 21, 2025

पकड़े गए संदिग्ध लोगों से पड़ताल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई

November 20, 2025

ढाई लाख की नगदी के साथ पांच तोला सोना चोरी

November 20, 2025

केंद्रीय कारागार के शौचालय के रोशनदान में मिला कीपेड फोन

November 20, 2025

महिला की फर्जी इंस्टग्राम आईडी बनाकर समाज में बदनाम करने का आरोप

November 20, 2025

प्लास्टिक फ्री कैम्पस बनाना हमारा संकल्प-प्रोफेसर शुक्ल

November 20, 2025