Doordrishti News Logo

शेखावत ने पूछा, क्या राजस्थान में जनता की आवाज उठाने पर हाथ पैर तोड़ कर कील ठोक दी जाएगी?*

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने आरटीआई कार्यकर्ता के साथ बर्बरता पर सरकार पर दागे सवाल

जयपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बाड़मेर में आरटीआई कार्यकर्ता के साथ हुई बर्बरता पर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। शेखावत ने पूछा कि क्या राजस्थान में जनता की आवाज उठाने पर हाथ पैर तोड़ कर कील ठोक दी जाएगी?

गुरुवार को इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि सीएम साहब इस बर्बरता को आप अपने तीन साल की किस उपलब्धि से जोड़ेंगे? ये कौन सा “प्रशासन गांवों के संग” कार्यक्रम है, जिसका नतीजा अपराधी तय कर रहे हैं?

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तीन साल कम नहीं होते एक सरकार के लिए, लेकिन राजस्थान में जैसे सरकार ही नहीं है, इसके बावजूद जश्न जारी है। शेखावत ने इस घटना के अपराधियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि आरटीआई कार्यकर्ता को उचित इलाज और सुरक्षा मिले।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी गुरुवार को जोधपुर आयेंगे

February 19, 2026

66 ई-मित्र कियोस्कों का आकस्मिक निरीक्षण

February 19, 2026

एमडीएमएच को कपाल एवं रीढ़ शल्य चिकित्सा क्रैनियोटोम एवं ड्रिल सेट भेंट

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

नई सड़क से कार चुराने वाला शातिर गिरफ्तार,कार बरामद

February 19, 2026

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हुई थी हत्या

February 19, 2026

कूडो मिक्स्ड कॉम्बैट बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन

February 19, 2026

नाबालिग से कई बार दुष्कर्म,युवक ने दूसरी जगह की शादी

February 19, 2026

पूर्व पार्षद को रोहित गोदारा बनकर इंटरनेशनल कॉलिंग कर धमकाया

February 19, 2026