Doordrishti News Logo

शेयर कारोबारी को आईपीएस बनकर ठगा, गलत वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी

शातिर ने खाते में डलवाए 18500 रूपए मांगे, और मांगने पर किया मना

जोधपुर, शहर के एक शेयर कारोबारी के ठगी किए जाने का प्रकरण सामने आया है। पीडि़ता को एक साइबर सैल नई दिल्ली से किसी ने आईपीएस बनकर गलत वीडियो को सार्वजनिक किए जाने के लिए धमकाया। डर से मारे शेयर कारोबारी ने उसके बताए अनुसार पेटीएम कर 18500 रूपए डाल दिए। शातिर ने दो वीडियो और होने की जानकारी दी और रूपयों की मांग की। घटना को लेकर शेयर कारोबारी की तरफ से सरदारपुरा थाने में इसकी रिपोर्ट दी गई है।

रातानाडा स्थित चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल के पास में रहने वाले निलेश राठी पुत्र विष्णु प्रकाश ने सरदारपुरा पुलिस थाने में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका शेयर का कारोबार है और उसका एक कार्यालय सरदारपुरा बी रोड पर शिव कृष्ण टावर में है। वह दिन में 12 बजे के आस पास अपने कार्यालय पर था। तब एक शख्स का फोन आया और कहा कि वह नई दिल्ली साइबर क्राइम ब्रांच से आईपीएस गौरव मल्होत्रा बोल रहा है। उसके तीन वीडियो होने की जानकारी दी और खाते में रूपए डालने को कहा। पीडि़त निलेश राठी ने इस भ्रम में शातिर के बताए अनुसार खाते में 18500 रूपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद दूसरे नंबर से कॉल आया और कहा कि उसका एक वीडियो डिलीट कर दिया गया है और दो और पड़े है। इसके लिए और रूपए खाते में डालो। इस पर निलेश राठी ने रूपए डालने से मना कर दिया तब शातिर ने परिवार को जेल की धमकी तक दी। पीडि़त ने अब सरदारपुरा थाने में इसका प्रकरण दर्ज करवाया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026