Doordrishti News Logo

शहर में शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया

  • ठाकुर जी का विशेष श्रंगार किया गया
  • खीर बना कर चांदनी रात में रखकर भोग लगाया
  • प्रसादी वितरित की गई

जोधपुर, शहर में शरद पूर्णिमा का उत्सव मनाया गया शरद पूर्णिमा के अवसर पर शहर के कई मंदिरों में ठाकुर जी का शरदपूर्णिमा श्रंगार किया गया। रात को खीर बना कर चंद्रमा की किरणों के नीचे रखा गया। रातानाडा स्थित श्रीकृष्ण मन्दिर में 101 किलो की खीर बनाकर रात्रि में चन्द्र किरणों के नीचे रखकर सुबह सबसे पहले ठाकुर जी को चापडा , मतीरा, काचरा का भोग लगा कर भक्तों में बांटी गई।

शहर में शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया

रातानाडा कृष्ण मंदिर के पुजारी हरिभाई गोस्वामी ने बताया कि ठाकुरजी की शरद पूर्णिमा की वृदावन रास रात्री की आलौकिक झांकी सजायी गयी इस आयोजन में मन्दिर ट्रस्ट अध्यक्ष इन्द्रसिंह सांखला महिला मण्डली अध्यक्ष शारदा चौधरी, रामस्वरूप भाटी, राजेन्द्र सोलंकी, प्रकाश भाटी, किरण परिहार, सरोज कच्छवाहा, मन्जुलता गोस्वामी, लीला चौधरी, सीमा सांखला, तारा बोराणा सारी मण्डली उपस्थित थी। इसी प्रकार सिवांची गेट स्थित द्वारकाधीश मन्दिर में शरदपूर्णिमा पर ठाकुरजी का विशेष श्रंगार किया गया। खीर बनाकर चांदनी रात में रखा गया,जिसकी प्रशाद श्रद्धलुओं में वितरित की गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: