seven-mobiles-and-fake-documents-recovered-from-the-accused

आरोपी से सात मोबाइल और फर्जी दस्तावेज बरामद

  • बहनों के अपहरण एवं दुष्कर्म का मामला
  • अजमेर की होटल से पुलिस ने जुटाई जानकारी
  • गुड़गांव मर्डर में अंतिम बार का वांछित
  • आज फिर करेंगे कोर्ट में पेश

जोधपुर,शहर के माता का थान पुलिस थाना क्षेत्र में दो बहनों के अपहरण एवं दुष्कर्म के आरोप में पुलिस अभिरक्षा में चल रहे आरोपी की रिमाण्ड अवधि बुधवार को खत्म हो गई। उसे फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। पांच दिन की पुलिस अभिरक्षा में आरोपी से पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सात मोबाइल बरामद किए हैं। बीस लड़कियों को उसने फांस रखा था और मोबाइल में चार पांच सौ लड़कियों के कॉल नंबर मिलने की जानकारी मिली है।

ये भी पढ़ें- कार को अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी टक्कर,एक की मोत दो घायल

थानाधिकारी राजूराम ने बताया कि उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। रिमाण्ड अवधि में उसके सात मोबाइल और फर्जी दस्तावेजों को जब्त किया गया है। गुडग़ांव के एक मर्डर में वह अंतिमबार का वांछित अभियुक्त है। वैसे तीन मामलों में वह वांटेड चला आ रहा है। 17 संगीन केस अब तक सामने आए हैं। तीन मर्डर के केस हैं।

सनद रहे कि 18 नवंबर को जोधपुर के माता के थान में एक पिता ने दो बहनों के अपहरण होने का मामला दर्ज करवाया था। पिता ने बताया कि उनकी बेटियां 16 नवंबर को 3 बजे कहीं चली गईं। जब उन्होंने अपने स्तर पर पड़ताल की तो सामने आया कि उनका किराएदार हितेंद्र पाल ही लेकर भाग गया है। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें- रिश्तेदार से मिलने अस्पताल गए व्यक्ति को सड़क पार करते कार ने मारी टक्कर,मौत

आरोपी जोधपुर से अजमेर गया था और वहां होटल में रुका था। होटल में रुकने के लिए उसने फर्जी दस्तावेज तैयार कराए थे। इसमें बड़ी बहन को पत्नी बताया और छोटी को बहन बताकर रुका था। खुद की आईडी हितेन्द्र की जगह किसी विवेक प्रजापत ने नाम से बनाई थी। होटल प्रबंधक ने विश्वास करके आईडी जमा कर ली लेकिन उन्हें नहीं पता था कि वह फर्जी आईडी के नाम से रुका है। ज्वेलर्स की हत्या के मामले में गुडग़ांव पुलिस को सूचना दे दी गई है।

हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर है आरोपी,कई हत्याओं में रहा हाथ

आरोपी से पूछताछ की तो पता चला कि वह हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और कई लोगों की हत्या,लूट,चोरी जैसे संगीन अपराध कर चुका है। उसने ही एके-47 से संत ज्ञानेश्वर का मर्डर किया था। संत का मर्डर 2006 में हुआ था। हितेंद्र ने 9 राज्य की लड़कियों को ऐप के जरिए अपने जाल में फंसा रखा है। उसकी फ्रेंड लिस्ट में सैकड़ों लड़कियां थीं। इन्हीं में से उसने कईयों को शादी का झांसा देकर उनके साथ संबंध बनाए थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews