Doordrishti News Logo

जयपुर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज पूरा देश एवं प्रदेश कोरोना की दूसरी लहर के भयावह संकट से जूझ रहा है। ऐसे में जाति,धर्म,वर्ग,क्षेत्र एवं विचारधारा की संकीर्णता से ऊपर उठकर पीड़ित मानवता की सेवा करना ही हमारा सर्वोपरि धर्म है। इस भावना के साथ एकजुट होकर ही हम कोरोना की यह जंग जीत पाएंगे।

गहलोत बुधवार को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो काॅन्फ्रेंस से जोधपुर जिले में विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं के लोकार्पण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

Service to the suffering humanity is our paramount religion- Chief Minister

उन्होंने इस अवसर पर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेजीडेन्सी रोड में महाराजा श्री अग्रसेन वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से स्थापित ऑक्सीजन प्लांट तथा जिला अस्पताल पीपाड़ सिटी में विनायक इंडस्ट्रीज के सहयोग से तीन वार्डों के नवीनीकरण एवं मशीनीकरण तथा 30 बेड के कोविड वार्ड आदि चिकित्सा सुविधाओं का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर ने शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों एवं युवा वर्ग को भी चपेट में लिया है। अधिकतर रोगियों को हाई फ्लो ऑक्सीजन एवं वेन्टीलेटर की जरूरत पड़ रही है। पहली लहर के मुकाबले मृत्यु दर भी कई गुना अधिक है। देश के विभिन्न राज्यों से भी जिस तरह की चिंताजनक खबरें आ रही हैं वे व्यथित एवं विचलित कर देने वाली हैं।

ये भी पढ़े :- अधिक राशि वसूलने पर 4 ई-मित्र केन्द्रों को अस्थाई बंद किया

ऐसी विषम परिस्थिति में राज्य सरकार प्रदेश वासियों की जीवन रक्षा के लिए संकल्पबद्ध होकर काम कर रही है। गहलोत ने कहा कि हम समाज के सभी वर्गों को साथ में लेकर लगातार ऐसे फैसले ले रहे हैं जिससे जरूरतमंदों को राहत मिले और कोई भूखा न सोए का संकल्प साकार हो।

उन्होंने कहा कि ऐसे वक्त में गांव- ढाणी तक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए भामाशाहों से मिल रहा सहयोग हमारा हौसला बढ़ा रहा है। राज्य सरकार अपने वित्तीय संसाधनों से चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढीकरण में किसी तरह की कमी नहीं रख रही है। लेकिन आमजन से मिल रहा सहयोग इन प्रयासों को और मजबूती दे रहा है। उन्होंने जोधपुर में चिकित्सा सुविधाओं में सहयोग के लिए महाराजा श्रीअग्रसेन वेलफेयर सोसायटी तथा विनायक इंडस्ट्रीज सहित तमाम भामाशाहों का आभार व्यक्त किया।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. रघु शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी से प्रदेशवासियों की जीवनरक्षा के लिए राजस्थान में बेहतरीन काम हुआ है। मुख्यमंत्री के निर्देशन में युद्धस्तर पर पीड़ित मानवता की सेवा का काम किया जा रहा है। हमारे प्रयासों को केंद्र सरकार ने भी सराहा है। कोविड जांच क्षमता एवं अस्पतालों की संख्या बढ़ाने,        ऑक्सीजन बेड,आईसीयू एवं वेंटीलेटर क्षमता में बढ़ोतरी, सीएचसी एवं पीएचसी स्तर तक उपचार सुविधाओं के विस्तार में हमारी सरकार जुटी हुई है।

उन्होंने बताया कि जोधपुर क्षेत्र में राज्य सरकार, जनप्रतिनिधियों एवं भामाशाहों के सहयोग से 10 नए ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। इनमें से 9 प्लांट के लिए कार्यादेश जारी हो गए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री डाॅ. सुभाष गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है। कोरोना के इस संकट में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर किसी तरह की कमी नहीं रखी जा रही है। राज्य सरकार का पूरा प्रयास है कि अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को विकास कार्यक्रमों और योजनाओं का पूरा लाभ मिले।

विधायक मनीषा पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार एक से बढ़कर एक फैसले लिए गए हैं मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा एवं जांच योजना, निरोगी राजस्थान के बाद अब मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना आमजन को इलाज के खर्चे से मुक्त करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के लिए संवेदनशील सोच रखते हुए कोई भूखा ना सोये के संकल्प को
साकार किया है। मुख्यमंत्री की प्रेरणा से संपूर्ण राज्य के साथ-साथ जोधपुर में भी जनप्रतिनिधियों, समाज सेवियों, भामाशाहों,अधिकारियों, चिकित्सा कर्मियों ने मिलकर चिकित्सा व्यवस्थाओं का निरन्तर विस्तार किया जा रहा है। विधायक हीरालाल मेघवाल ने जिले में निचले स्तर तक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय स्तर पर ही लोगों को बेहतर उपचार सुलभ हो सकेगा। उन्होंने चिकित्सकों व नर्सिंगकर्मियों की नियुक्तियों के लिए धन्यवाद दिया।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव सिद्धार्थ महाजन ने जोधपुर जिले में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के संबंध में जानकारी दी। जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सीएचसी स्तर पर 21 से ज्यादा डेडिकेटेड कोविड कंसल्टेशन सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के साथ-साथ भामाशाहों के सहयोग से निरंतर चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिले में कोरोना की प्रथम लहर की तरह ही दूसरी लहर में भी चिकित्सा उपकरणों, संसाधनों व व्यवस्थाओं का निरन्तर सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में पोस्ट कोविड कन्सल्टेंसी भी शुरू की जा चुकी है। जिले में 21 से अधिक डीसीएचसी चल रहे हैं। जिनमें 242 से अधिक कोरोना संक्रमितों को बिना लम्बी दूरी तय किए अपने क्षेत्रों में ही चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो रही है। 5 लाख से अधिक परिवारों का प्रथम चरण में डोर टू डोर सर्वे पूर्ण किया जा चुका है।बहुतायत में अॅाक्सीजन कन्सन्ट्रेटर मशीनें भी ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचाई जा चुकी है।

मोबाईल ओपीडी के साथ कोरोना संक्रमितों को निःशुल्क वाहन सेवा भी उपलब्ध करवाई जा रही है। जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि वे जिले में सतत व सार्थक प्रयासों के साथ कोविड की दूसरी लहर को हराएंगे व विशेषज्ञों द्वारा तीसरी लहर की संभावना के तहत पूर्व तैयारियां भी सुनिश्चित करेंगे।

कार्यक्रम में श्रीअग्रसेन वेलफेयर सोसायटी के उमेश लीला ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा व मार्गदर्शन से ही उन्होंने व उनके साथियो ने जोधपुर वासियों के स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए अॅाक्सीजन उपलब्धता के लिए रेजीडेन्सी स्वास्थ्य केन्द्र में ऑक्सीजन प्लांट लगवाया गया है।

रेजीडेन्सी स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती होने वाले संक्रमितों के लिए समाज द्वारा भोजन की उपलब्ध कराने की व्यवस्था करवाई गई है। समाजसेवी जीके गर्ग द्वारा रेजीडेन्सी स्वास्थ्य केन्द्र में 10 एसी भी लगवाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री व राज्य सरकार की मंशानुसार समाज द्वारा आगे भी कोविड संक्रमितों के उपचार के लिए आवश्यक संसाधनों को जुटाने में सहयोग प्रदान किया जाता रहेगा। कार्यक्रम में पीपाड़ के समाज सेवी विनायक इंडस्ट्रीज के निदेशक पर्बत टाक ने कहा कि मुख्यमंत्री हमारे लिए प्रेरणा स्त्रोत है।

हमने अभी कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए जिला अस्पताल पीपाड़ में 30 बैड के कोविड वार्ड को विकसित करने
का कार्य किया है। आगे भी इस प्रकार द्वारा विभिन्न कार्य में सहयोग कर राज्य सरकार को लोगों के जीवन की रक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों में अपना योगदान देगें। कार्यक्रम में पीपाड़ से जुड़े पूर्व सांसद ब्रदीराम जाखड़ ने मुख्यमंत्री द्वारा 18 से 44 वर्ष तक की आयु वाले व्यक्तियों के निःशुल्क कोविड वैक्सीनेसन के निर्णय की भूरी-भूरी प्रशंसा की। जिस पर कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, समाज सेवियों,भामाशाह व गणमान्य नागरिकों द्वारा करतल ध्वनी से मुख्यमंत्री के इस संवेदनशील निर्णय पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में रेजीडेन्सी स्वास्थ्य केन्द्र में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट व पीपाड़ जिला अस्पताल में विकसित वार्ड का वीडियो भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम उत्तर की महापौर कुंती देवड़ा, संभागीय आयुक्त डा राजेश शर्मा,एडीएम प्रथम मदनलाल नेहरा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा बलवंत मंडा, भारत सेवा संस्थान के नरपत सिंह कच्छवाह, समाजसेवी जसंवत सिंह कच्छवाह, मरूधरा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएल चौपड़ा
सहित समस्त संबंधित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों ने वीसी के माध्यम से भाग लिया।

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026