विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित। केन्दीय संचार ब्यूरो जोधपुर द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिनस्थ राजकीय सावित्रीबाई फूले महाविद्यालय स्तरीय महिला छात्रावास 8 मील मण्डोर के सहयोग से राजकीय महाविद्यालय महिला छात्रावास में ’विश्व सामाजिक न्याय दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए छात्रावास अधीक्षक भारतीय लटियाल ने बताया कि सामाजिक न्याय का विश्व दिवस हर साल 20 फरवरी को मनाया जाता है जिसका उदेश्य गरीबी,असमानता और भेदभाव को दूर कर एक निष्पक्ष समाज का निर्माण किया जा सके ताकि समाजो में सामाजिक न्याय समानता और समावेश को बढ़ावा मिलने की बात कही।
इस अवसर पर केन्द्रीय संचार ब्यूरो, जोधुपर के क्षेत्रीय प्रचार सहायक केआर सोनी ने कहा कि हमारे समाज का प्रत्येक नागरिक चाहे उसकी पृष्ठभूमि,लिंग,जाति,धर्म या आर्थिक स्थिति कुछ भी हो उसको शिक्षा,रोजगार,स्वास्थय-सेवा और कानूनी सुरक्षा प्राप्त होने की बात कही। सोनी ने विकसित भारत केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थय योजना,प्रधानमंत्री मुद्रा योजना,कौशल इत्यादि पर संक्षिप्त जानकारी दी।
विद्यार्थियों ने चित्रकला से दिया स्वच्छता का संदेश
इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय महिला छात्रावास की छात्राओं के मध्य मौखिक प्रश्नोत्तरी एवं निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित कर सफल प्रतिभागियों को विभाग की ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया और विभाग द्वारा विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर समाज के सभी वर्गो के बीच समानता, बंधुत्व और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देने की शपथ भी दिलाई गयी। अंत में सफल आयोजन के लिऐ विभाग की ओर से केआर सोनी ने सभी आगुन्तको को धन्यवाद ज्ञापित किया।
