Doordrishti News Logo

स्कूली छात्राओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),स्कूली छात्राओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़लिया पंचायत समिति धवा में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया।

पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश के निर्देशन में आयुक्तालय जोधपुर में स्थापित महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्र द्वारा यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था। शिविर का आज अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, पुलिस परामर्श एवं सहायता केन्द्र अमृतलाल जीनगर के मुख्यआथित्य में समारोह पूर्वक समापन किया गया।

समारोह में विद्यालय की छात्राओं ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण में सीखे गए पंच,ब्लॉक,किक्स व सरल रक्षा तकनिकों का प्रदर्शन किया। जीनगर ने प्रशिक्षणार्थी बालिकाओं की हौसला अफजाई करते हुए उनको पंच,ब्लॉक,किक्स व सरल रक्षा तकनिकों का नियमित अभ्यास करने एवं राजस्थान पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा हेतु किये जा रहे नवाचारों से अवगत करवाया। अमृतलाल जीनगर ने बालिकाओं को मोबाईल में राजकॉप सिटिजन एप इन्सटॉल करने व नीड हैल्प सम्बन्धी फीचर को काम लेने का प्रायोगिक प्रदर्शन किया।

विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्य इन्दिरा तंवर ने महिला शक्ति आत्म रक्षा केन्द्र की हैड कांस्टेबल मास्टर ट्रेनर्स शारदा पूनिया व सुशील जयपाल,कांस्टेबल किरण चौधरी व प्रभारी अधिकारी अमृतलाल जीनगर को धन्यावाद ज्ञापित किया।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026