Doordrishti News Logo

बालिकाओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्र

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बालिकाओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में जोधपुर आयुक्तालय के महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्र द्वारा चल रहे साप्ताहिक आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया है।
शिविर का समापन समारोह पुलिस परामर्श एवं सहायता केन्द्र के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमृतलाल जीनगर के मुख्य आथित्य में आयोजित किया गया।

समापन समारोह में विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण में सीखे गए पंच,ब्लॉक, किक्स व सरल रक्षा तकनिकों का प्रदर्शन किया। अमृतलाल जीनगर ने प्रशिक्षणार्थी बालिकाओं की हौसला अफजाई करते हुए उनको नियमित अभ्यास करने एवं राजस्थान पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा हेतु किए जा रहे नवाचारों से अवगत करवाया।

जोधपुर का हिस्ट्रीशीटर 8.60 लाख की एमडी सहित अजमेर में गिरफ्तार।

जीनगर ने बालिकाओं को मोबाइल में राजकॉप सिटिजन एप इन्सटॉल करने व नीड हैल्प सम्बन्धी फीचर को काम लेने एवं साइबर सुरक्षा से सम्बन्धित बेसिक जानकारी दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या अनिता शर्मा ने महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्र के मास्टर ट्रेनर्स सुशीला, निर्मला व प्रभारी अधिकारी अमृतलाल जीनगर को धन्यावाद ज्ञापित किया।

Related posts: