टेलीकॉम सुपरवाइजर्स के साथ सुरक्षा संगोष्ठी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),टेलीकॉम सुपरवाइजर्स के साथ सुरक्षा संगोष्ठी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर गुरुवार को सेक्शनल टेलीकॉम सुपरवाइजर्स के साथ सुरक्षा संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें सुरक्षित कार्य पद्धतियों तथा दूरसंचार दायित्वों के कड़ाई से पालन पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही टेलीकॉम इंजीनियरिंग मैनुअल के अनुसार निर्धारित रखरखाव कार्यक्रमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए,ताकि सिस्टम की विश्वसनीयता बनी रहे।

डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के निर्देशानुसार आयोजित संगोष्ठी में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (संकेत एवं दूरसंचार) अनुपम कुमार ने सुपरवाइजर्स को केबल मार्किंग समय पर एवं सही तरीके से करने तथा कार्य कर रही एजेंसियों को सुरक्षित कार्य निष्पादन के लिए मार्गदर्शन देने और प्रभावी निगरानी रखने को कहा। इस दौरान फील्ड टेलीकॉम स्टाफ से कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं और चुनौतियों पर सुझाव भी लिए गए।

एचएजी में पदोन्नत हुए डीआरएम अनुराग त्रिपाठी

प्रारंभ में मंडल इंजीनियर शुभम यादव ने स्वागत किया,जबकि सहायक मंडल इंजीनियर राकेश सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में सभी संबंधितों को दूरसंचार गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए, ताकि सुरक्षित और सुचारू कार्य संचालन सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर हितेश चावला,रवि डंगायच,मनीष मनिया,गोपाल सांखला, गोपाल मेघवाल व दिलीप इत्यादि टेलीकॉम सुपरवाइजर ने विचार व्यक्त किए।