Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर में कर्फ्यू लॉकडाउन का अब भी व्यापारी उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। कपड़ा मार्केट पूरी तरह बंद होने के बावजूद कुछ लोग चोरी छुपे कपड़े बेच कर ग्राहकों की भीड़ एकत्र करने मेें लगे हैं। भीतरी शहर के मोती चौक में ऐसी एक दुकान पर पुलिस ने रेड देकर ग्राहकों को बाहर किया और दुकानदार के खिलाफ केस भी बनाया।

सदर बाजार थानाधिकारी बंशीलाल ने बताया कि मेड़ती सिलावटान मस्जिद के सामने मोती चौक क्षेत्र में कपड़े के व्यापारी सनवर कुरैशी पुत्र मोहम्मद अनवर कुरैशी ने लॉक डाउन के बावजूद अपनी कपड़े की दुकान खोलकर ग्राहकी की। पुलिस को पता लगने पर ग्राहकों को बाहर किया गया व दुकानदार के खिलाफ महामारी अध्यादेश में केस बनाया गया।
इसी प्रकार झंवर थानाधिकारी मनोज कुमार ने बम्बोर गांव में बालाजी किराणा स्टोर पर रेड दी। किराणा व्यापारी मल्लीनाथ नगर शेरगढ़ निवासी भंवराराम पुत्र नाथूराम प्रजापत के खिलाफ केस बनाया गया। जबकि बासनी पुलिस ने मधुबन हाऊसिंग बोर्ड में सब्जी की दुकान खोलकर बैठे खुशविंदर जाट के खिलाफ केस बनाया।

ये भी पढ़े :- 90 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बालक,सफलता पूर्वक निकाला

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026