Doordrishti News Logo

पेयजल का संचयन और संरक्षण आवश्यक है

जोधपुर,राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जोधपुर के तत्वाधान में वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की नेशनल ग्रीन कोर योजना के अंतर्गत विश्व जल दिवस पर प्रदेश वासियों को जल की सुरक्षा एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए जल स्वावलंबन अभियान का आयोजन किया गया।

अभियान के संभाग़ियों को जानकारी देते हुए सीओ स्काउट छतर सिंह पिडियार ने कहा कि 1993 में ब्राजील के रियो डी जनेरियो में इस दिवस को मनाने की पहल की गई जिसका उद्देश्य आमजन के बीच जल संरक्षण एवं पीने योग्य जल का महत्व बताना है।

scout-guide-unit-leaders-celebrate-world-water-day

इस अवसर पर सीओ गाइड सुयश लोढा ने कहा कि पानी की कमी का मूल कारण इसका अनावश्यक उपयोग करना है। बढ़ती जनसंख्या एवं औद्योगिकरण के कारण पानी की खपत बढ़ रही है अतएव विश्व स्तर पर जल संरक्षण के वास्तविक क्रियाकलापों को प्रोत्साहन देने के लिए सतत प्रयत्नशील होना होगा।

इस हेतु विद्यालय एवं ग्रुप स्तर पर जागरूकता रैलियां, प्रतियोगिताएं, नारा लेखन इत्यादि के साथ वर्षा जल के संचयन हेतु टांके, तालाब, कुआँ- बावड़ी व नहरों के निर्माण एवं संरक्षण के कार्य सतत अभियान के रूप में करने होंगे।

जल संरक्षण के इस अभियान में अपने विचार रखते हुए सहायक लीडर ट्रेनर अनिल कुमार शर्मा ने वर्षा जल संचयन के तरीकों का प्रस्तुतीकरण किया ट्रेनिंग काउंसलर पारस पटेल ने 2021 में जल दिवस की थीम पानी के महत्व पर के प्रसार में स्काउट गाइड प्रभारी शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला।

लीडर ट्रेनर किशोर देवी ने कहा जहां कोरोना काल में बार बार हाथ धोने से जो पानी का ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है उसकी भरपाई हमें अन्य कामों में पानी की बचत करके करना चाहिए। जल सुरक्षा एवं संरक्षण के इस अभियान में काउंसलर कांता शर्मा एवं रामेश्वर राम ने जल को स्वच्छ करने की विभिन्न प्रचलित विधियों का प्रदर्शन किया।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026