Doordrishti News Logo

एसबीआई एटीएम में तोड़फ़ोड़, सेंध में कामयाब नहीं होने पर कैमरे चुरा ले गए

जोधपुर, जिले के बाप कस्बा स्थित एसबीआई के एटीएम में तोड़फोड़ कर सेंध का असफल प्रयास किया गया। दो शातिरों ने गुजरी रात चोरी का प्रयास किया। कामयाब नहीं होने पर जाते वक्त सीसीटीवी कैमरे ले गए। पुलिस अब इसमें जांच कर रही है। फिलहाल बदमाशों का पता नहीं चला है। बाप थाना पुलिस ने बताया कि घटना में एसबीआई के शाखा प्रबंधक मूलत: सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ निवासी विनोद कुमार की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि गुजरी रात अज्ञात चोर कानसिंह की सिड में लगे एसबीआई एटीएम में चोरी के लिए घुसे थे। उन्होने एटीएम में तोड़फ़ोड़ की मगर सेल्फ तक नहीं पहुंचे। बदमाशों ने कामयाब नहीं होने पर वहां से सीसीटीवी कैमरे चुरा ले गए। बाप पुलिस ने बताया कि एटीएम में चोरी प्रयास का केस दर्ज किया गया है। अनुसंधान किया जा रहा है।

फैक्ट्री से इलेक्ट्रीक पंप और टेबल चोरी

शहर के निकटवर्ती बोरानाडा रिको एरिया में एक फैक्ट्री से इलेक्ट्रीक पंप और इलेक्ट्रीक केबल चोरी होने का मामला फैक्ट्री मालिक की तरफ से पुलिस में दर्ज कराया गया है। फैक्ट्री मालिक शास्त्रीनगर जी सेक्टर निवासी सुरेश कवाड़ की तरफ से बोरानाडा थाने में इसकी रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी एक प्लास्टिक आइटम बनाने की फैक्ट्री बोरानाडा रिको एरिया में आयी है। गुजरी रात अज्ञात चोर फैक्ट्री से इलेक्ट्रीक पंप और इलेक्ट्रीक केबल को चुरा ले गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026