Doordrishti News Logo

तेरे बेटे की आत्मा भटक रही है ऐसा बोलकर वृद्धा के गहने लेकर चंपत

  • शाम को कपड़े की गांठ खोली तब ठगी का लगा पता
  • अब तलाश

जोधपुर(डीडीन्यूज),तेरे बेटे की आत्मा भटक रही है ऐसा बोलकर  वृद्धा के गहने लेकर चंपत।शहर के बाईजी का तालाब क्षेत्र में रहने वाली एक वृद्धा के साथ अंजान महिला ने ठगी कर ली। उसके बेटे की तस्वीर को देखकर उसकी आत्मा के भटकाव की बात की और घर की परेशानियां बताई। बाद में वृद्धा के पहने गहने उतरवाए और एक कपड़े में बांध कर गांठ लगा दी। रविवार की शाम को जब कपड़े की गाँठे खोली तो गहने नदारद थे।

पीडि़ता ने घटनाक्रम को लेकर सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से महिला का पता लगाने का प्रयास कर रही है। घटना बाईजी का तालाब नवल आश्रम के पास रहने वाली शंकुतला पत्नी राधेश्याम वाल्मिकी के साथ हुई।

रिपोर्ट के अनुसार रविवार की सुबह पौने दस बजे के आस पास एक महिला क्रीम मेहरून रंग की साड़ी पहने उसके घर के अंदर मांगने के लिए आ गई। उसके पास में मेहरून रंग का बैग भी था। बाद में वह पानी पिलाने का कहने लगी। इस पर अंजान महिला को शंकुतला ने पानी लाकर दिया तब उसने हाथ देखा और फिर बेटे की तस्वीर की तरफ इशारा करते हुए कहा कि वह बेटा है क्या? हामी भरने के बाद कहा कि उसकी आत्मा भटक रही है। वह भगवान के घर नहीं गया है। उसका उपाय करना पड़ेगा।

कॉल कर बुलाया युवक पर की फायरिंग

ऐसा कहकर वृद्ध शंकुतला के कानों के टॉप्स 5 ग्राम,पैरों की छड़ा जोड़ी 35 तोला खुलवाने के बाद ध्यान बंटाकर एक कपड़ें में बांध कर दिए और किसी चावल अथवा गेंहू में रखने को कहा। कपड़े की गांठ शाम को पूजा के समय खोलने को कहा गया। शाम को वृद्ध शंकुतला के पोते ने जब कपड़े की गांठ खोली तो गहने नदारद थे।

हाथ में सफेद डायरी, बैग पर लिखा था ओम नमो नारायण 
जिस महिला ने ठगी की वारदात को अंजाम दिया उसके हाथ में सफेद डायरी होने के साथ बैग पर ओम नमो नारायण लिखा हुआ था।

दीपक जलवाकर कपड़े को नीचे रखने को कहा 
बदमाश महिला ने गहने कपड़े में बांधने के बाद उसे जलते दीपक के नीचे गेंहू चावल के नीचे रखने को कहा।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026