Doordrishti News Logo
  • कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान
  • अनेक मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित

जोधपुर, राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ की महिला प्रकोष्ठ की ओर से हरियाली अमावस्या के अवसर पर सहेली सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। संघ की प्रदेश महिला प्रकोष्ठ संयोजक बेबीनंदा ने बताया कि इस अवसर पर कोरोना काल में कोरोना योद्धा के रूप में कार्य करने वाली अध्यापिकाओं,आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं,आशा सहयोगिनी, नर्सेज का सम्मान किया गया।

हरियाली अमावस्या सावन महोत्सव

इसी क्रम में कोरोना कॉल में विशेष सेवा करने पर कर्मचारी नेता शंभू सिंह मेड़तिया व उनकी धर्मपत्नी किरण रावलोत का अभिनंदन किया गया। कोरोना योद्धाओं के सम्मान स्वरूप भोज के आयोजन के साथ ही अनेक मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कोरोना काल में काम करने वाली महिलाओं को मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

हरियाली अमावस्या सावन महोत्सव

इसके तहत म्यूजिकल चेयर, अंतराक्षी, विभिन्न प्रकार के गायन के साथ नृत्य किया गया। सभी महिलाओं को इस अवसर पर एक एक वृक्ष देकर वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान संगठन की संरक्षक बीना बालानी, सुशीला गौड़, दयावंती शर्मा, बेबीबानो अमरीन,नवीना शर्मा, प्रेमी चौधरी, रंजना चौहान, संगीता मिश्रा, कुसुम जोशी, शर्मिला, अनुज, मनीषा, रजनी तंवर सहित सैकड़ों महिलाओं की उपस्थिति में महोत्सव का आयोजन कर सुखद वर्षा की कामना की गई।

हरियाली अमावस्या सावन महोत्सव

ये भी पढें – शेरगढ़ क्षेत्र में बारिश की कमी से झुलस गई फसलें, बनने लगे अकाल के हालात

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts: