एकता दिवस के रूप में मनाया सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म दिन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एकता दिवस के रूप में मनाया सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिन।सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को एकता दिवस के रूप मनाये जाने हेतु शुक्रवार को महात्मा गांधी चिकित्सालय जोधपुर के अपर लेक्चर हॉल में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

डॉ.विजय वर्मा आचार्य,सर्जरी विभाग एवं कार्यवाहक अधीक्षक द्वारा चिकित्सालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाये रखने को स्वयं को समर्पित कर देश वासियों को यह संदेश फैलाने के भरसक प्रयत्न करने की,अपने देश के आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये अपना योगदान करने, सत्यनिष्ठाा की शपथ दिलाई गई। जिससे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों को संभव बनाया जा सके।

इस शपथ ग्रहण समारोह में डॉ. कमलेश दत्त पुरोहित उप अधीक्षक, सुनिता पुरोहित नर्सिंग अधीक्षक, सज्जन कंवर भाटी,भगवान सिह, महीपाल सिंह कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक तथा विनोद जोशी अतिरिक्त प्रशासन अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों कर्मचारियों ने भाग लिया। अरविन्द अपूर्वा वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026