Doordrishti News Logo

घर में घुसकर वृद्ध दम्पत्ति से मारपीट कर बनाया बंधक

  • दो बदमाशों ने की लूटपाट
  • जेवर व नकदी लूट ले गए

पाली,जिले के बूसी गांव में वृद्ध दम्पत्ति को दो युवकों ने बंधक बनाकर लूटपाट कर जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। लुटेरे दम्पत्ति के घर में घुसे और फिर उनके साथ मारपीट कर उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद दोनों लुटेरे घर में रखे गहने और नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर घायल दम्पत्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पाली जिले के बूसी गांव के निकट निम्बाडा प्याऊ के पास स्थित वेरा रिया पर शनिवार रात 9 बजे के आसपास बाइक पर आए दो बदमाश बेरे का मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे और सुखदेवसिंह (65) व उनकी पत्नी रतनकंवर(60) के साथ मारपीट कर उन्हें बंधक बनाकर रतन कंवर के गले में पहना सोने का मंगलसूत्र और सुखदेवसिंह से 700 रुपए लूट लिए।

ये भी पढ़ें- चयनित पुलिस कांस्टेबल फर्जी तरीके से सोनोग्राफी करने पहुंचे,पकड़े गए

इसके बाद दोनों लुटेरों ने कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर वहां रखा सामान बिखर दिया और कमरे में बक्से मे रखें 5 हजार रुपए व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। लूट की सूचना पर गुड़ा एंदला पुलिस मौके पर पहुंची और घायल वृद्ध दम्पति को उपचार के लिए बूसी स्थित अस्पताल में भर्ती करवाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026