Doordrishti News Logo

मैरिज गार्डन सीज नहीं करने और कोरोना की धमकी देकर मांगी रिश्वत

जोधपुर, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गुरूवार को नगर निगम दक्षिण के वार्ड नंबर 44-45 के सफाई कर्मचारी को छह हजार रूपयों की रिश्वत लिए जाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसने दो हजार रूपए सत्यापन के समय ले लिए थे। ब्यूरो की टीम अब इससे पूछताछ में जुटी है। ब्यूरो एएसपी भोपालसिंह लखावत ने बताया कि ओसियां तहसील के पंडित की ढाणी हाल पृथ्वीराज नगर झालामंड में मंडप गार्डन नाम से मैरिज पैलेस चलाने वाले प्रोपराइटर ओम सिंह पुत्र भंवर सिंह की तरफ से शिकायत दी गई।

Sanitation worker of Municipal Corporation South was caught taking six thousand bribes

इसके अनुसार उसकी पत्नी के नाम पर रेंट डीड पर उक्त मंडप गार्डन किराए पर लिया हुआ है। इन दिनों कोरोना काल चल रहा है। तब वार्ड नंबर 44-45 के सफाई कर्मचारी सुरेंद्र बारासा ने मैरिज गार्डन सीज नहीं करने और कोविड नियमों की पालना नहीं किए जाने को लेकर धमकाया। 25 अप्रेल को यहां पर शादी समारोह हुआ था। तब वह रिश्वत स्वरूप दस हजार रूपए मांगने लगा।

बाद में सत्यापन करवाने पर सौदा आठ हजार रूपयों मे तय हुआ। इस पर आरोपी सुरेंद्र बारासा ने बुधवार को परिवादी से दो हजार रूपए लिए थे। आज परिवादी को उसके पास शेष छह हजार रूपए रिश्वत देकर भेजा गया। इस पर आरोपी सुरेंद्र बारासा ने छह हजार रूपए लिए अपनी पहनी पेंट की पिछली जेब में डाल दिए। तब उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026