Saksham Bhandari secures All India Rank 321 in NEET-2026.

सक्षम भंडारी को NEET- 2026 में देश में 321वीं रैंक

-पहले प्रयास में जनरल कैटेगरी में 209वीं रैंक

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सक्षम भंडारी को NEET- 2026 में देश में 321वीं रैंक। शहर के सक्षम भंडारी ने NEET-2026 मेडिकल प्रवेश परीक्षा में पहले ही प्रयास में शानदार सफलता पाई है। सक्षम ने ऑल इंडिया रैंक 321 और जनरल कैटेगरी में रैंक 209 प्राप्त की है।

सक्षम ने यह उपलब्धि अपने दादाजी स्व.डॉ.एलआरसी भंडारी की प्रेरणा और बड़े पापा डॉ.गौतम भंडारी के पदचिन्हों पर चलते हुए हासिल की है। उनका लक्ष्य डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना है।

परिसीमन-महिला आरक्षण पर विपक्ष फिर होगा बेनकाब: शेखावत

अन्य उपलब्धियां:-
-CBSE Board 2026 (विज्ञान): 95.4% अंक
-JEE Mains 2026: 99.28 परसेंटाइल

सक्षम अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों, अभिभावकों,दादाजी और दादीजी को देते हैं। पिता सौरभ भंडारी चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट और माता दीपिका भंडारी गृहिणी हैं।परिवार व क्षेत्रवासियों ने सक्षम को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।