Doordrishti News Logo

एमडीएम हॉस्पिटल में समस्याओं की भरमार

-नर्सिंग समस्याओं को लेकर आयोजित बैठक में चर्चा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एमडीएम हॉस्पिटल में समस्याओं की भरमार। मथुरादास माथुर चिकित्सालय में व्याप्त नर्सिंग संबंधी समस्याओं एवं अस्पताल की व्यवस्थाओं पर चर्चा के लिए राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जोधपुर शहर की आम बैठक अध्यक्ष जगदीश जाट की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में संगठन के पदाधिकारी, कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक, वार्ड प्रभारी एवं बड़ी संख्या में नर्सिंग अधिकारियों ने भाग लेकर अस्पताल में व्याप्त विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए।

डोडा-पोस्त से भरी कार पकड़ी तस्कर गिरफ्तार

बैठक में प्रमुख रूप से प्रत्येक शिफ्ट में वार्डों में सफाई कर्मी, बाईजी, हेल्पर एवं सुरक्षा गार्ड की पर्याप्त उपलब्धता, प्रत्येक वार्ड में ऑनलाइन कार्यों के लिए कंप्यूटर की व्यवस्था,मरीजों की संख्या एवं बेड क्षमता के अनुरूप नर्सिंग स्टाफ का वैज्ञानिक रिलोकेशन, केयर टेकर की जिम्मेदारियों एवं जवाबदेही का निर्धारण, कार्यालयीन कार्यों का समयबद्ध निष्पादन,कर्मचारियों के लिए पार्किंग एवं क्रेच की सुविधा तथा कर्मचारियों के सम्मान जनक कार्य वातावरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित सभी नर्सिंग अधिकारियों द्वारा इन समस्याओं को गंभीरता से उठाया गया, जिस पर अध्यक्ष जगदीश जाट एवं संगठन के पदाधिकारियों ने सभी सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित प्रशासन के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।

स्थानांतरणों के विरोध में मुख्य अभियंता के नाम सौंपा ज्ञापन

अध्यक्ष जगदीश जाट ने बताया कि राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन शीघ्र ही चिकित्सालय अधीक्षक से मुलाकात कर विस्तृत ज्ञापन प्रस्तुत करेगी तथा सभी समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग करेगी।

उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का समयबद्ध समाधान नहीं हुआ तो संगठन नर्सिंग हित एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लोकतांत्रिक आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा। बैठक का संचालन महासचिव बसंत रॉयल ने किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक प्रीतम चौहान एवं सह-संयोजक किशन ददलिया ने किया।

Related posts: