Doordrishti News Logo

संत पीपा जयन्ती 23 अप्रेल को

  • पांच दिवसीय कार्यक्रम होगा
  • कमेटियों के प्रभारी नियुक्त

जोधपुर,संत पीपा जयन्ती 23 अप्रेल को। संत शिरोमणि पीपाजी की 701 वीं जयन्ती 23 अप्रेल को समस्त देश में धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसको लेकर समस्त पीपा क्षत्रिय न्याति,ट्रस्ट, जोधपुर की बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रकाश चावड़ा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आयोजन संबंधित विभिन्न कमेटियों का गठन कर संयोजक नियुक्त किए गए।

यह भी पढ़ें – रोवर रेंजर्स जांच शिविर आयोजित

ट्रस्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दहिया ने बताया कि इस वर्ष पीपा जयन्ती महोत्सव पर पांच दिवसीय कार्यक्रम होगा। 19 से 21 अप्रेल तक संत शिरोमणि पीपा कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। 22 अप्रेल को सुबह रक्तदान शिविर तथा शाम को सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन होगा। 23 अप्रेल को शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद महाप्रसदी का आयोजन होगा। कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सोलंकी ने बताया कि पांच दिवसीय महोत्सव को लेकर समाज के लोगों में भारी उत्साह है।

ट्रस्ट के सचिव नरेश सोलंकी ने बताया कि इसमें खेताराम गोयल,अशोक कुमार चावड़ा,मोहनलाल सोलंकी, नारायण सोलंकी तथा ओमप्रकाश तंवर को शोभायात्रा प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार दिलीप सोलंकी, विजेन्द्र गोयल तथा सत्यनारायण टाक को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। रामचन्द्र पंवार, हनुमान चावड़ा,भरत मकवाना तथा सवाई सिंह तंवर को भजनसंध्या प्रभार दिया गया है।जबकि जनसंपर्क का प्रभार नरेश सोलंकी तथा ओम प्रकाश दहिया देखेंगे। टैंट प्रभारी जगदीश तंवर डेरिया एवं अजाराम टाक को बनाया गया है। इसी प्रकार प्रसादी प्रभारी पार्षद कब्बूलाल दैया तथा हुक्माराम दैया को बनाया गया है। जल व्यवस्था का प्रभार दुर्गा राम पंवार,खेताराम गोयल पृथ्वी सिंह मकवाना को सौंपा गया है। प्रचार का दायित्व गजेन्द्र दहिया,मुकेश परिहार तथा नरेंद्र चौहान को सौंपा गया है। डॉ.विजयलक्ष्मी गोयल को महिला समिति का प्रभारी बनाया गया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

टीनशेड में छिपाकर रखा था 106 किलो से ज्यादा डोडा-पोस्त

टीनशेड में छिपाकर रखा था 106 किलो से ज्यादा डोडा-पोस्त

November 7, 2026
Doordrishti News Logo

शेयर बाजार में ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी और एक करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप

November 7, 2026
ग्राम पंचायत देवातड़ा की नवनिर्वाचित सरपंच नैन कंवर ने संभाला पदभार

ग्राम पंचायत देवातड़ा की नवनिर्वाचित सरपंच नैन कंवर ने संभाला पदभार

November 7, 2026
राजीव गांधी लिफ्ट नहर को मिलने लगा 300 क्यूसेक पानी।

राजीव गांधी लिफ्ट नहर को मिलने लगा 300 क्यूसेक पानी।

November 7, 2026
डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में RDA की पहली महिला अध्यक्ष बनी डॉ.प्रियंका सिंह

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में RDA की पहली महिला अध्यक्ष बनी डॉ.प्रियंका सिंह

November 7, 2026
Doordrishti News Logo

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

November 6, 2026
Doordrishti News Logo

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

November 6, 2026
Doordrishti News Logo

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

November 6, 2026
Doordrishti News Logo

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

November 6, 2026