Doordrishti News Logo

जोधपुर, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अर्जुन अवॉर्डी सादुलपुर विधायक कृष्णा पूनिया के जोधपुर आगमन पर कई खिलाडिय़ों सहित अन्य लोगों ने स्वागत किया।
सादुलपुर विधायक कृष्णा पूनिया के जोधपुर आगमन पर सर्किट हाउस में राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने साफा व माला पहनाकर स्वागत किया।

सादुलपुर विधायक कृष्णा पूनियां

पूनिया जोधपुर राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में निरीक्षण के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रतिनिधि के तौर पर आई है। इस दौरान शारीरिक शिक्षक संघ ने अपनी मांगों का ज्ञापन देकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में 1995 से डीपीसी के अभाव में प्रधानाचार्य का पद रिक्त है।

सादुलपुर विधायक कृष्णा पूनियां

उन्होंने ज्ञापन में प्रथम श्रेणी शारीरिक शिक्षकों की डीपीसी कर समस्त व्याख्याताओं के पद भरवाने, छात्रावास बनाने, सभी खेलों के प्रशिक्षक लगाने, 400 मीटर का सिंथेटिक ट्रैक, हॉकी का एस्ट्रोटर्फ खेल मैदान व जिम्नेजियम हॉल बनवाने, तरणताल बनाने, प्रशिक्षणार्थियों के लिए डॉक्टर व कंपाउंडर उपलब्ध करवाने, सामान्य शिक्षा के कर्मचारी-अधिकारियों के स्थान पर योग्यताधारी वरिष्ठतम शारीरिक शिक्षकों को लगाने, जोधपुर के एथलेटिक अकेडमी की घोषणा करने की आदि मांग की गई।

Buy Best deals & save money everyday👆

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में प्रदेशाध्यक्ष हापुराम चौधरी, जोधपुर जिलाध्यक्ष देवेंद्रसिंह चौहान, सुमित्रा पंवार, प्रकाश भादू, रज्जाक मोहम्मद, पदमसिंह, नवीन भाटी, डॉ लूणाराम, देवेंद्र चौधरी, मुन्नाराम चौधरी, कमल सारण, विनोद भगासरा सहित शारीरिक शिक्षक उपस्थित थे।

 

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026