sadbhavna-vehicle-rally-from-samadhi-to-samadhi-on-10th

समाधि से समाधि तक सद्भावना वाहन रैली 10 को

जोधपुर,कायलाना-तखतसागर की पहाडिय़ों के मध्य स्थित प्राचीन बिजोलाई बालाजी आश्रम से शनिवार 10 जून को समाधि से समाधि तक सद्भावना वाहन रैली निकाली जाएगी। आश्रम के महामंडलेश्वर सोमेश्वरगिरी के सान्निध्य में निकाली जाने वाली यह रैली बिजोलाई आश्रम से सायं 5 बजे रवाना होकर घोड़ों का चौक स्थित नवल आश्रम पहुंचेगी और वहां से शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुन: बिजोलाई बालाजी आश्रम पहुंच कर सम्पन्न होगी। प्रसादी का कार्यक्रम भी रखा गया है। सद्भावना वाहन रैली का जगह-जगह पर व्यापारियों व अन्य सामाजिक संगठनों की ओर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- सफाई कर्मचारी भर्ती नियम में संशोधन की अधिसूचना जारी

इन मार्गों  से होकर निकलेगी यात्रा 

बिजोलाई बालाजी आश्रम से रवाना होने वाली समाधि से समाधि तक सद्भावना रैली में गुरु परिवार के साथ विश्व हिन्दू परिषद्,बजरंग दल व अन्य सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता शामिल होंगे। महामंडलेश्वर सोमेश्वर गिरी के सान्निध्य में शनिवार को निकाली जाने वाली यह सद्भावना वाहन रैली नवल आश्रम घोड़ों का चौक पहुंचने के बाद सोजती गेट,पुरी तिराहा,स्टेशन रोड,राज रणछोड़दास मन्दिर,एमजीएच रोड,जालोरी गेट, गोल बिल्डिंग,बी रोड सरदारपुरा, गांधी मैदान से गीता भवन स्थित नवल बस्ती में नवल महाराज की समाधि पर पहुंचेगी। महामंडलेश्वर सोमेश्वरगिरी समाधि पर मत्था टेक पूजा अर्चना करेंगे। यह वाहन रैली पांचवी रोड, डालडा बिल्डिंग,बोम्बे मोटर्स, आखलिया चौराहा,कायलाना चौराहा होते हुए पुन: बिजोलाई बालाजी आश्रम पहुंचेगी और परमहंस महंत किशन गिरी व बलवंत गिरी की समाधि पर पहुंच कर सम्पन्न होगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews