Doordrishti News Logo

सद्भावना रैली का जगह जगह हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत

शहर विधायक की सामाजिक सदभावना रैली

जोधपुर,सद्भावना रैली का जगह जगह हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत।
शहर विधायक मनीषा पंवार के नेतृत्व में शनिवार को निकली गई सामाजिक समरसता सदभावना दुपहिया वाहन रैली में भीड़ उमड़ पड़ी। रैली का जगह-जगह पुष्प वर्षा व फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

 

झालामंड चौराहा से शुरु हूई रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शहर के जालोरी गेट चौराहा से सरदारपुरा स्थित विधायक कार्यालय पहुंचकर सभा में तब्दील हुई।

यह भी पढ़ें – आरएनआई में समाचार पत्र जमा करने की प्रक्रिया सरल की जाए

शहर विधायक मनीषा पंवार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा किए गए जनहित कार्य व लोक कल्याणकारी योजनाओं से जोधपुरवासी ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा कि जोधपुर में सदभावना बनाए रखने के उद्देश्य से सभी धर्म से जुड़े लोगों,सामाजिक संस्थाओं,कर्मचारी संघ,संगठन,व्यापारी मंडल,रेलवे यूनियन,एनजीओ,महिला संगठन, आर्य वीर दल जोधपुर,आर्य समाज की संस्थाओं,खेल जगत से जुडी विभिन्न संगठनो के युवाओं,महिलाओं की मौजूदगी में रैली निकाली गई। इससे पूर्व झालामंड चौराहा से रैली में दुपहिया वाहनों पर सवार युवा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के चित्र, तिरंगे झंडे लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम,अशोकगहलोत जिंदाबाद, चौथी बार गहलोत सरकार,अबकीबार मनीषा पंवार,मनीषा पंवार जिंदाबाद, जैसे जयकारों से माहौल को गुंजायमान कर दिया। रेली मधुबन हाउसिंग बोर्ड,सरस्वती नगर,भगत की कोठी,भेरूजी चोराहा,सोजती गेट, उम्मेद स्टेडियम,हाथीराम का ओढ़ा, उम्मेद चौक,आड़ा बाजार होते हुए जालोरी गेट चौराहा पहुंची। इस दौरान रैली व शहर विधायक मनीषा पंवार का जगह जगह स्वागत किया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर के जिलाध्यक्ष नरेश जोशी,दक्षिण के जिलाध्यक्ष सलीम ख़ान के साथ बडी संख्या में युवा वर्ग मौजूद था। रैली सरदारपुरा स्थित शहर विधायक मनीषा पंवार के कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026